पत्रकार कृष्ण कुमार संजय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं
नई दिल्ली/समस्तीपुर। वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार संजय को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामना संदेश भेजा गया है। इस संदेश में उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना की गई है।
शुभकामना संदेश के साथ महाराष्ट्र स्थित विश्व प्रसिद्ध धरोहर अजंता गुफाएँ का मनमोहक दृश्य भी दर्शाया गया है, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक माना जाता है।
जन्मदिन पर मिले इस विशेष संदेश से पत्रकार कृष्ण कुमार संजय के शुभचिंतकों और समर्थकों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह सम्मान क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे युवा पत्रकारों को प्रेरणा मिलेगी कि वे समाज और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहें।









