पी न्यूज खबर का असर: सिंघिया एसएच-88 पर शुरू हुआ मरम्मती कार्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित सिंघिया–रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग (एसएच-88) की जर्जर स्थिति को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। स्थानीय न्यूज़ पोर्टल पी न्यूज में सड़क पर बने गड्ढों और आवागमन में हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद सड़क निर्माण विभाग हरकत में आ गया है।
खबर प्रकाशित होते ही विभागीय अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और आनन-फानन में सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को भरने तथा समतलीकरण का काम जारी है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने मरम्मती कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से इस सड़क की स्थिति खराब थी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। अब कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि केवल अस्थायी मरम्मत के बजाय सड़क का स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में दोबारा समस्या उत्पन्न न हो। वहीं विभागीय सूत्रों का कहना है कि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

 

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें