बिहार में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म ! बदमाशों रेलवे स्टेशन से अगवा किया वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के राजधानी पटना के फतुहा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवती के साथ दो युवकों ने हथियार के बल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए घटना की जानकारी पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को दी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

हथियार के बल पर अगवा कर किया वारदात :

पीड़िता ने दर्ज शिकायत में बताया कि मंगलवार को फतुहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय दोनों युवकों ने उसे पिस्टल दिखाकर अगवा कर लिया। इसके बाद उसे जबरन ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने जब आरोपियों को घेरा तो उन्होंने पिस्टल फेंक दी, हालांकि अभी तक वह हथियार बरामद नहीं हो सका है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। उसके बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों की भी परतें खोली जाएंगी।

दो आरोपी गिरफ्तार – एसडीपीओ :
फतुहा एसडीपीओ अवधेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू कुमार उर्फ सोनू सन्नाटा और निरंजन कुमार के रूप में हुई है। सोनू सन्नाटा फतुहा रेलवे कॉलोनी का रहने वाला है जबकि निरंजन कुमार दोस्त मोहम्मदपुर का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया कि सोनू सन्नाटा का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ गोलीबारी, रंगदारी, मारपीट और दुष्कर्म जैसे कुल नौ मामले दर्ज हैं। हाल ही में वह रंगदारी और जमीन की दलाली के मामलों में भी सक्रिय था और दो मामलों में वांछित चल रहा था।

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें