Search
Close this search box.

इंडियाटूरिज्म दिल्ली 28 जुलाई 2025 को तीज उत्सव मनाएगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पर्यटन मंत्रालय के तहत इंडियाटूरिज्म दिल्ली 28 जुलाई 2025 को जीवंत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध तीज महोत्सव के भव्य आयोजन की घोषणा की है। यह कार्यक्रम 88 जनपथ, नई दिल्ली स्थित इंडियाटूरिज्म कार्यालय में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय विरासत के रंगों, परंपराओं और भावना को प्रदर्शित किया जाएगा।

तीज पर्व को मुख्य रूप से उत्तर भारत, खासकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में महिलाएं मनाती हैं। यह त्‍यौहार मानसून के आगमन का प्रतीक है। यह देवी पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन का भी प्रतीक है। यह त्योहार अपने पारंपरिक संगीत, नृत्य, मेहंदी, झूलों, उत्सवी परिधानों, स्वादिष्ट व्यंजनों, समृद्धि और खुशियों के लिए जाना जाता है।

इंडियाटूरिज्म दिल्ली के उत्सव में शामिल होंगे:

  • राजस्थान के पारंपरिक तीज लोक प्रदर्शन
  • पारंपरिक चूड़ियों का स्टॉल.
  • मेंहदी लगाने की जगह
  • उत्तर भारतीय व्यंजन
  • उत्सव के सार को समेटे सजावट

इस उत्सव में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों पर्यटक शामिल हो सकते है। इसका उद्देश्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हुए भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय, राज्य पर्यटन बोर्ड, पर्यटन हितधारकों – टूर ऑपरेटर, होटल व्यवसायी, टिकट एजेंट, गाइड और पर्यटकों की व्यापक भागीदारी होगी, जो व्यापक दर्शकों के साथ भारतीय परंपराओं की सुंदरता को साझा करेंगे और स्थानीय कारीगरों और कलाकारों का समर्थन करेंगे।

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें