सिंघिया में कलयुगी बेटे का कहर, जमीन विवाद में मां, भावो और भतीजे को पीटा
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सिवैया गांव में एक कलयुगी पुत्र द्वारा अपने ही परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर अनिल महतो ने अपनी ही मां, भावो और इकलौते भतीजे के साथ मारपीट की। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया गया।
घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के सिंघिया नगर पंचायत स्थित सिवैया निवासी राजू महतो की पत्नी रीना देवी, पुत्र अंकित राज और मां बचिया देवी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी अनिल महतो, जो रिश्ते में बचिया देवी का पुत्र लगता है, ने पारिवारिक विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया।
इस मामले में ज्योति कुमारी, प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।




