कैंसर के प्रकार व कैंसर होने के कारण तथा कैंसर से बचाव के तरीके के विषय सरल शब्दों में किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हल्द्वानी|04,फरबरी 2026
माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के राजकीय इंटर कालेज नौकुचियातल नैनीताल में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य गोपाल स्वरूप कोहली द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, तत्पश्चात् अध्यापक राजेंद्र सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । शिविर में डॉ शुभाना द्वारा कैंसर के प्रकार व कैंसर होने के कारण तथा कैंसर से बचाव के तरीके के विषय सरल शब्दों में जागरूक किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर प्रकाश डालते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप जैसे निशुल्क विधिक सहायता तथा उनकी पात्रता के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई है। साथ ही एन0 डी0पी0एस0 एक्ट के विषय में छात्रों को विधिक जानकारी दी गई जिसमें सजा का प्रावधान,जुर्माना बताया गया। शिविर में एम0 वी0 एक्ट के विषय में भी जानकारी उपलब्ध करते हुए रोड सेफ्टी के नियम,चालान सम्बन्धित जानकारी,जुर्माना या सजा के प्रावधानों की विधिक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

50% से कम प्रगति वाले मत देय स्थलों से संबंधित उपस्थित बीएलओ को प्रत्येक मतदाता से समन्वय, संवाद एवं पहुंच विषय वस्तु की पृष्ठभूमि में विशेष अभियान संचालित करते हुए कम से कम 75% लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश

50% से कम प्रगति वाले मत देय स्थलों से संबंधित उपस्थित बीएलओ को प्रत्येक मतदाता से समन्वय, संवाद एवं पहुंच विषय वस्तु की पृष्ठभूमि में विशेष अभियान संचालित करते हुए कम से कम 75% लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश