समस्तीपुर (बिहार):
सिंघिया थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी सरिता रानी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में आम लोग अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याओं को अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुना गया।
इस मौके पर पुलिस विभाग की ओर से राजेंद्र चौधरी, एडिशन कुमार, आरओ प्रभाकर झा और मुरारी ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जनता दरबार में भूमि विवाद की सुनवाई की गई। संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु अधिकारियों ने जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को न्याय सुलभ कराना और उनकी शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना रहा। अंचलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि हर genuine शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
