धनहो में भीषण आग लगा, आधा दर्जन से अधिक दलित परिवार बेघर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत महरा पंचायत के धनहो गांव में बीती रात आग लगने से आधा दर्जन से अधिक दलितों के घर जलकर खाक हो गए। घटना में एक मवेशी भी झुलस गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार ठंड के कारण जलाए गए घुरा से आग फैलकर एक घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते-ही-देखते आग ने आसपास के लगभग आठ परिवारों के घरों को घेर लिया। घरों में रखा अनाज, कपड़ा और अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर सिंघिया पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। लेकिन सभी पीड़ित परिवारों का आशियाना पूरी तरह जल चुका था।

मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि राम सागर यादव ने अग्नि पीड़ित परिवारों को साड़ी वितरित की और शाम तक कम्बल देने का आश्वासन दिया। साथ ही पीने के पानी की सुविधा के लिए एक चापाकल उपलब्ध कराने की बात भी कही।

आग में जिनके घर जले हैं उनमें—
झड़ी लाल पासवान की पत्नी हीरा देवी, राम सुधार पासवान की पत्नी अंभा देवी, फूलो पासवान की पत्नी राम दाना देवी, राजा राम पासवान की पत्नी गिरजा देवी, ललित पासवान की पत्नी शैल देवी, बीरबल पासवान की पत्नी रंजन देवी, राम सोगारथ पासवान की पत्नी नीरो देवी तथा स्वर्गीय सुरेन्द्र पासवान की पत्नी मासोमात उमदा देवी शामिल हैं।

पीड़ित हीरा देवी ने बताया कि वे कल ही बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर लाई थीं, जो आग में जल गए। वहीं अंभा देवी की एक गाय झुलस गई है।

घटना की जांच के लिए अंचल कार्यालय से कर्मचारी भी पहुंचे।
ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि गांव की मुख्य सड़क के बीचों-बीच लगे 11 हजार वोल्ट बिजली तार भविष्य में गंभीर खतरा बन सकते हैं, इसलिए इन्हें सड़क किनारे शिफ्ट करने की मांग की है।

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

50% से कम प्रगति वाले मत देय स्थलों से संबंधित उपस्थित बीएलओ को प्रत्येक मतदाता से समन्वय, संवाद एवं पहुंच विषय वस्तु की पृष्ठभूमि में विशेष अभियान संचालित करते हुए कम से कम 75% लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश

50% से कम प्रगति वाले मत देय स्थलों से संबंधित उपस्थित बीएलओ को प्रत्येक मतदाता से समन्वय, संवाद एवं पहुंच विषय वस्तु की पृष्ठभूमि में विशेष अभियान संचालित करते हुए कम से कम 75% लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश