तीन दर्जन से अधिक लोगों ने आज ली जन सुराज की सदस्यता

ias coaching , upsc coaching

 

तीन दर्जन से अधिक लोगों ने आज ली जन सुराज की सदस्यता

मोतिहारी। आज जन सुराज जिला कार्यालय में मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के तीन दर्जन से अधिक नेता व समाजसेवी लोग प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज में शामिल हुए। इस मिलन समारोह की अध्यक्षता जन सुराज के जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो ने की जबकि संचालन जिला संगठन महासचिव जयमंगल सिंह कुशवाहा ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि समाज के सभी वर्गों में जन सुराज अपनी पहचान तेजी से बनाता जा रहा है तथा आम जनता इसे अपने राजनीतिक विकल्प के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। अपने संबोधन में जिला अभिभावक मण्डल के संयोजक राय सुन्दर देव शर्मा ने युवा शक्ति को बिहार के इस परिवर्तन की लड़ाई में आगे आने का आह्वान किया तो अभिभावक राजाराम सिंह कुशवाहा ने सभी जन सुराजियों से प्रशांत किशोर के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए संगठन महासचिव जयमंगल कुशवाहा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से ही बिहार में सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन होगा और जन सुराज स्थापित हो सकेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों से प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज से जुड़ने की अपील की। उक्त जानकारी मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर ने दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहारियों का खोया हुआ सम्मान वापस लाने तथा प्रदेश के चतुर्दिक विकास एवं समृद्धि के लिए जन सुराज एक मात्र विकल्प है। श्री ठाकुर ने लोगों से जात पात और धर्म मजहब से ऊपर उठकर अपने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जन सुराज से जुड़ने की अपील की। मिलन समारोह में डॉ शरबत परवेज, डॉ परवेज़ आलम, डाक्टर अजीत कुमार सहनी, डॉ रवि शंकर कुमार, डाक्टर अरविंद कुमार, प्रतिमा देवी, समीक्षा देवी, डाक्टर रौशन ज़मीर, सुशील मिश्र,आमोद कुमार सिंह,नसीम अंसारी, राधा कृष्ण मिश्र,श्रीतम सुमन, राजेन्द्र पासवान,दीपक ठाकुर, इरफान खान, डॉ राकेश रंजन, सलोनी कुमारी, रजिया खातुन, चन्द्र भूषण राम समेत तीन दर्जन से अधिक लोगों ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की।

top 20 laminate brands in india

Leave a Comment

top 20 laminate brands in india
error: Content is protected !!