सिंघिया में न्यू होली मिशन स्कूल का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, BDO विवेक रंजन ने बच्चों को दिया प्रेरक संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिंघिया में न्यू होली मिशन स्कूल का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, BDO विवेक रंजन ने बच्चों को दिया प्रेरक संदेश

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र स्थित न्यू होली मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोरही सिंघिया में विद्यालय का 11वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा आकर्षक झांकी भी निकाली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंघिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन पहुंचे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देने वाले छात्र ही जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों के सामने गाली-गलौज या नशे जैसी गलत आदतों से दूर रहें, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव बच्चों के भविष्य पर पड़ता है।
विद्यालय के संस्थापक सुभाष चंद्र झा ने मिथिला परंपरा के अनुसार बीडीओ को अंगवस्त्र, पाग और माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं पुलिस पदाधिकारी सुभाष यादव को विद्यालय के डायरेक्टर दीपक कुमार झा ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह और डायरेक्टर दीपक कुमार झा ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रामचंद्र प्रधान, राजेश कुमार, रौशन मोहन यादव, अरविंद सिंह, रत्नेश्वर प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने स्थापना दिवस को शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में यादगार बना

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें