कोतवाली भवाली और यातायात पुलिस की टीम ने डेविटो हायर सेकेंड्री स्कूल भवाली के छात्र/छात्राओं के साथ मिलकर निकाली यातायात जागरूकता रैली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोतवाली भवाली और यातायात पुलिस की टीम ने डेविटो हायर सेकेंड्री स्कूल भवाली के छात्र/छात्राओं के साथ मिलकर निकाली यातायात जागरूकता रैली

छात्र, छात्राओं, स्थानीय पढ़ाया टैक्सी/बस चालकों व आमजनमानस को दी यातायात नियमों की जानकारी

हल्द्वानी/नैनीताल|13,फरबरी 2026
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु प्रदेश में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/यातायात प्रभारियों को अपने–अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है।

उक्त अभियान के तहत डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी ट्रैफिक जनपद नैनीताल के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार स्थानीय जनता एवं युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

यातायात जागरूकता माह में सार्थक परिणाम हासिल करने की दिशा में प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में कोतवाली भवाली एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा डेविटो हायर सेकेंड्री स्कूल भवाली के छात्र/छात्राओं के साथ मिलकर नगर पालिका ग्राउंड भवाली से मुख्य बाजार होते हुए चौराहा भवाली तक पैदल मार्च रैली का आयोजन किया गया तथा सडक सुरक्षा जीवन रक्षा थीम के साथ आमजनमानस/वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन का संदेश देते हुए जागरूक किया गया ।

यातायात पुलिस द्वारा सभी को यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगो द्वारा वाहन न चलाने, छात्र/छात्राओं को अपने परिजनों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने, Good Samaritan के अंतर्गत सडक दुर्घटना पर घायलों की तत्काल मदद करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

▫️प्रभारी निरीक्षक भवाली श्री प्रकाश मेहरा व यातायात पुलिस टीम द्वारा उपस्थित टैक्सी/बस चालकों व आमजनमानस को भी यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।

उपरोक्त कार्यक्रम में लगभग 180 छात्र/छात्रा/गुरूजन व आमजनमानस उपस्थित रहे।

पुलिस जागरूकता टीम

▫️प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा।
▫️व.उ.नि. आशिफ खान।
▫️अ.उ.नि. लेखराज कंबोज।
▫️अ. उ. नि. हरीश सिंह।
▫️हे.कानि.टीपी मनोज पंत।
▫️कानि.हरीश बिष्ट।
▫️ महिला 31वीं पीएसी रुद्रपुर
▫️हो. गा.अमित सिंह

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें