इस साल 80 हजार जीविका दीदियां बनेंगी लखपति, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खगड़िया। जिले की महिलाएं पंचायत से लेकर देश की राजधानी तक लगभग सभी क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी हैं। आज ग्रामीण स्तर पर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। महिला आत्मनिर्भर होने के साथ सवलता की उड़ान भर रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगातार आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर हो लखपति बन रही हैं।

 

जीविका के तहत महिलाएं गौ-पालन, मुर्गी पालन, डेयरी संचालन, मक्का व्यवसाय, कृषि यंत्र बैंक, नर्सरी, मत्स्य पालन के अलावा अन्य व्यवसाय कर रही हैं। नए वर्ष में इन महिलाओं की प्रगति को पंख लगने की उम्मीद है।

जिससे जिला महिलाएं नारी सशक्तीकरण की दिशा में और सुदृढ़ हो सकेगा। जिले में स्वरोजगार कर एक लाख से अधिक महिला आत्मनिर्भर हुई हैं।

 

जीविका के तहत वर्तमान में 19 हजार 614 स्वयं सहायता समूह हैं। जिससे करीब दो लाख 55 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। लगभग एक लाख से अधिक महिलाएं समूह के माध्यम से ऋण पाकर रोजगार कर रही हैं।

40 हजार के करीब महिलाएं सालाना डेढ़ से दो लाख तक की आय कर लखपति बनी है। नए साल में 80 हजार महिलाओं को लखपति बनाने की योजना हैतथा महिलाओं की आय को दोगुणा करने की योजना है। जिससे महिला वर्ष 2026 में और सवल हो सकेंगे।

 

महिलाओं को अत्मनिर्भर व सवल बनाने कि दिशा में गत वर्ष सरकारी स्तर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना आरंभ की गई है। जिसके तहत जिले के एक लाख से अधिक महिलाओं को महिलाओं को प्रथम किस्त के रुप में दस- दस हजार की राशि दी गई है। योजना के तहत और दो लाख दिए जाने है, जिससे पहले से रोजगार कर रही महिलाओं सहित अन्य महिलाओं को राेजगार स्थापित करने का अवसर मिल रहा है।

जिससे महिलाएं स्वरोजगार के साथ आत्मनिर्भर बन सकेंगी। जीविका के अधिकारी के अनुसार लखपति दीदी योजना का उद्देश्य है कि महिलाओं के आय काे बढ़ाने के साथ उनकी सालना आय एक लाख से अधिक करना है। जिसमें 40 हजार से अधिक महिलाएं लखपति बनी नए साल में 80 हजार से अधिक एक लाख के करीब महिलाओं को लखपति बनाना है।

 

जिसे लेकर जीविका से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न योजना के माध्यम से उनके व्यवसाय व उद्योग का विस्तार कराने के साथ उनकी आय को बढ़ाना है। इन महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जोड़ा गया है।

 

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें