केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: मार्च तक नक्सलवाद मुक्त होगा पूरा देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस समारोह पर बड़ा एलान करते हुए कहा कि आगामी मार्च तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाएगा। नक्सलवाद अब अंतिम सांस ले रहा है। 11 राज्यों में फैला नक्सलवाद हमेशा से देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुत बड़ी चुनौती था। नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त करने के हम बहुत करीब हैं। 31 मार्च तक हू पूरे देश को नक्सली हिंसा से मुक्त करने में जरूर सफल होंगे।

शाह ने कहा कि नार्थईस्ट में 10 हजार से अधिक युवा हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं और 12 से अधिक शांति समझौतों के माध्यम से हमने नार्थईस्ट में शांति स्थापित करने का बहुत बड़ा काम किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2014 से 2026 के 12 साल देश की आंतरिक सुरक्षा के इतिहास में हमेशा स्वर्णिम काल के रूप में अंकित किए जाएंगे। 2014 से पहले हमारे देश में तीन समस्याएं –जम्मू कश्मीर, वामपंथी उग्रवाद और नार्थईस्ट, दशकों से हमारी आंतरिक सुरक्षा को चुनौती दे रही थीं।

इस अवसर पर अमित शाह ने यह भी कहा कि आने वाले समय में गृह मंत्रालय पूरे देश में सीसीटीवी कैमरों का जाल बुनकर सुरक्षा का एक नया तंत्र खड़ा करेगा। गृह मंत्रालय का पूरा ध्यान देश के हर लैंड बार्डर पर सुरक्षा की व्यवस्था के आधुनिकीकरण, देश को घुसपैठियों से मुक्त बनाने और तीन नई न्याय संहिताओं के पूर्ण अमल पर रहेगा।

देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती रहा नक्सलवाद समाप्ति के कगार पर है और देश 31 मार्च से पहले पूरी तरह नक्सल मुक्त हो जाएगा। एक भी घुसपैठिया सीमा पार न कर पाए, ऐसा सशक्त सुरक्षा तंत्र बनाया जा रहा है।

 

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें