कर्नाटक सरकार को झटका! मंत्री बी. नागेंद्र ने किया इस्तीफे का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि डीके शिवकुमार कैबिनेट के मंत्री बी. नागेंद्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बी. नागेंद्र, कर्नाटक की बेल्लारी ग्रामीण सीट से विधायक हैं। वह शिवकुमार सरकार में योजना और सांख्यिकी विभाग के मंत्री थे।

वे मुझे ED-CBI से नहीं डरा सकते- बी. नागेंद्र

इस्तीफा देने के बाद बी. नागेंद्र ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुझे ईडी और सीबीआई से नहीं डरा सकते हैं। मनुवादियों ने मुझे निशाना बनाया क्योंकि वे नहीं चाहते कि कोई आदिवासी व्यक्ति तरक्की करे।

सिद्धारमैया कैबिनेट से क्यों हटे थे बी. नागेंद्र?

जान लें कि वाल्मीकि कॉर्पोरेशन से फंड को बिना मंजूरी के दूसरी जगह प्रयोग करने के आरोपों के चलते बी. नागेंद्र ने जून, 2024 में सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया था। उन्हें इस साल 3 अगस्त को दोबारा कैबिनेट में शामिल किया गया था और योजना और सांख्यिकी विभाग के मंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी।

डीके शिवकुमार ने नकारी थी त्यागपत्र की संभावना की बात

हालांकि, कर्नाटक के सीएम  डी.के. शिवकुमार ने बीते बुधवार को स्पष्ट किया था कि मंत्री बी. नागेंद्र ने पार्टी के निर्देशों के बाद ही पहले भी अपना इस्तीफा दिया था। उन्होंने हालिया घटनाओं को “विपक्ष की चाल” बताया था। बेंगलुरु की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीके शिवकुमार ने कहा था, “यह सब विपक्षी पार्टियों की करतूत है। बी. नागेंद्र ने हमारे कहने पर पहले भी इस्तीफा दे दिया था। अभी ऐसी कोई बात नहीं है।”

बी. नागेंद्र के कैबिनेट में शामिल होने पर हुआ था हंगामा

गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक कैबिनेट में बी. नागेंद्र की वापसी पर विधानसभा में भारी हंगामा हुआ था। विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया था। ऐसा इसलिए क्योंकि मंत्री बी. नागेंद्र पर मनी-लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं, जिनमें महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम से करीब 90 करोड़ रुपये की कथित चोरी का मामला है। इस केस की जानकारी CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से दायर चार्जशीट में दी गई है।

विपक्ष के नेता आर. अशोक ने किया था धरने का ऐलान

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने बीते सोमवार को विधानसभा के भीतर अनिश्चितकालीन दिन-रात के धरने का ऐलान किया था और कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर बी. नागेंद्र को बचाने का आरोप लगाया था।

(इनपुट- PTI)

ये खबर अपडेट हो रही है।





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें