‘महारानी’ बनकर लौट रहीं हुमा कुरैशी, सीजन 5 का किया ऐलान, बर्थडे पर फैंस को दिया स्पेशल सरप्राइज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हुमा कुरैशी इन दिनों अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी पर्सनल लाइफ के चर्चे जोरों पर हैं तो दूसरी इस महीने की शुरुआत में हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। लेकिन, हुमा अपने किरदार और अभिनय से दर्शको को इंप्रेस करने में सफल रहीं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी ने एक मूक-बधिर कॉन्ट्रैक्ट किलर ‘बेबी करमरकर’ की भूमिका निभाई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन हुमा ने एक बार फिर दिल जीत लिया। अब अपने जन्मदिन के मौके पर हुमा ने फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी हिट वेब सीरीज ‘महारानी’ के पांचवे सीजन का ऐलान कर दिया है।

महारानी सीजन 5 का हुआ ऐलान

हुमा ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर के साथ पॉपुलर पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज ‘महारानी’ के सीजन 5 के साथ कहानी के जारी रहने की जानकारी दी। इस शो के बहुप्रतीक्षित पांचवें सीजन की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। सीरीज के पांचवे सीजन की लंबे समय से चर्चा हो रही थी और अब हुमा के पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। सीजन 5 में एक बार फिर अभिनेत्री हुमा कुरैशी ‘रानी भारती’ के दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसे काफी पसंद किया गया है।

Huma Qureshi

Image Source : INSTAGRAM/@IAMHUMAQहुमा कुरैशी का पोस्ट।

फिर रानी भारती के किरदार में नजर आएंगी हुमा

अब तक इस पॉपुलर सीरीज के चार सीजन आ चुके हैं और चारों को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब हुमा एक बार फिर रानी भारती के किरदार में नजर आएंगी। ये किरदार अपनी हिम्मत, मजबूत इरादों और सत्ता तक पहुंचने के संघर्ष के चलते दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। शूटिंग की शुरुआत की जानकारी खुद हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ साझा की। उन्होंने सेट से एक खास तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि ‘महारानी’ सीजन 5 की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। ‘महारानी’ सीजन 5 का प्रोडक्शन अभी चल रहा है और यह ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा।

हुमा कुरैशी का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी हाल ही में ‘बेबी डू डाई डू’ में लीड रोल में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक मूक-बधिर कॉन्ट्रैक्ट किलर की भूमिका निभाई थी। इस क्राईम-थ्रिलर में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई। यही नहीं, ‘टॉक्सिक’ डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने भी एक पोस्ट साझा करते हुए हुमा और उनकी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की जमकर तारीफ की थी। अब वह गीतू मोहनदास की ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी, जिसमें यश लीड रोल में हैं। यश के साथ ही कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और नयनतारा जैसी अभिनेत्रियां भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ेंः हुमा कुरैशी ने रीक्रिएट किया शाहरुख-ऐश्वर्या का गाना ‘इश्क कमीना’, फैंस ने पकड़ा सिर, बोले- ‘तहस-नहस कर दिया’





Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें