बरसात के मौसम में बाल बहुत ज़्यादा फ्रिजी होने लगते हैं। मौसम में नमी होने की वजह से बाल हवा से नमी सोख लेते हैं। इससे क्यूटिकल्स फैल जाता है और बाल का हाइड्रेशन खत्म होने लगता है जिससे बाल रूखे, बेजान और फ्रिजी होने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अपने हेयर केयर रूटीन में इन कुछ ऑयल्स को शामिल करें। प्रसिद्ध कॉस्मेटिक फिजिशियन, एस्थेटिक मेडिसिन एक्सपर्ट और हेयर-स्किन केयर विशेषज्ञ डॉ. रश्मि शेट्टी ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि किन ऑयल्स की मदद से आप अपने बालों की चमक पा सकते हैं और फ़्रिजिनेस को कंट्रोल कर सकते हैं।
बालों के लिए इन हेयर ऑयल्स का करें इस्तेमाल
-
जोजोबा ऑयल: जोजोबा ऑयल बालों और स्कैल्प को गहराई से मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। यह बालों की ड्राइनेस कम कर उन्हें मुलायम, चमकदार और फ्रिज-फ्री रखने में सहायक हो सकता है।
-
ग्रेप सीड ऑयल: ग्रेप सीड ऑयल हल्का होता है और इसमें विटामिन ई व एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह बालों में नमी बनाए रखने, फ्रिजीनेस कम करने और बालों को स्मूद लुक देने में मदद कर सकता है
-
अलसी का तेल: अलसी का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। यह बालों को पोषण देने, रूखेपन को कम करने और उन्हें स्वस्थ व चमकदार बनाए रखने में मददगार माना जाता है।
-
भांग के बीज का तेल: भांग के बीज का तेल फैटी एसिड, विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह स्कैल्प को हाइड्रेट रखने, बालों की नमी बनाए रखने और फ्रिजीनेस को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे बाल अधिक सॉफ्ट और मैनेजेबल महसूस होते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।








