बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव में मतदान से पहले ही BJP की जीत, वार्ड 12 में सोनिया वैष्णव निर्विरोध जीतीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव में मतदान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के खाते में पहली जीत दर्ज हो गई। नामांकन वापसी के अंतिम दिन वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा कंसारा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सोनिया वैष्णव निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। जीत की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत के बाद वार्ड में जश्न का माहौल नजर आया। कार्यकर्ताओं ने गली-गली जीत का जुलूस निकाला और आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस दौरान निर्विरोध विजयी हुईं सोनिया वैष्णव भी समर्थकों के साथ जमकर थिरकती नजर आईं। उन्होंने वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है।

(बांसवाड़ा से राजा सोनी की रिपोर्ट)



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें