Extra Marital Affairs : शादीशुदा जिंदगी में दरार हमेशा किसी बड़े झगड़े से ही शुरू हो, ऐसा जरूरी नहीं. कई बार रोजमर्रा की कुछ जगहें, मुलाकातें और बढ़ती नजदीकियां कब रिश्ते की सीमाएं पार कर जाती हैं, पता ही नहीं चलता. सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रिएटर अरमान मिश्रा ने एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. उनके मुताबिक, 3 ऐसी जगहें हैं जहां शादीशुदा लोगों के बीच अफेयर की शुरुआत होने की संभावना ज्यादा रहती है और तीसरी जगह तो लगभग हर किसी की जिंदगी से जुड़ी है. हालांकि, इन दावों को पक्के तथ्य के तौर पर नहीं माना जा सकता, लेकिन रिलेशनशिप के लिहाज से यह चर्चा काफी दिलचस्प है. संवेदनशील मुद्दा होने के बावजूद, उनके इस ‘रियलिटी चेक’ ने सोशल मीडिया पर कपल्स का ध्यान खींचा है.
ये हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के 3 सबसे बड़े अड्डे-
कंटेंट क्रिएटर अरमान मिश्रा के अनुसार, ये तीन मुख्य जगहें या माध्यम हैं जहाँ से शादी से बाहर रिश्ते पनपने शुरू होते हैं—जिम, कॉर्पोरेट ट्रैवल और सोशल मीडिया.
ये हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के 3 सबसे बड़े अड्डे.
1. जिम (Gym): उन्होंने कहा कि जिम में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले बहुत तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. ये पहले भी हुआ करते थे, लेकिन अब इनका चलन काफी बढ़ गया है. कई बार लोग वर्कआउट पर ध्यान देने के बजाय अन्य चीजों में उलझ जाते हैं.
वे कहते हैं, “मैं यह नहीं कहता कि सभी ऐसे हैं, लेकिन यह घटना काफी आम होती जा रही है.” जिम में लोग लंबा वक्त बिताते हैं. वर्कआउट के दौरान एक-दूसरे की मदद करना, फिटनेस पर बात करना और रोजाना मिलना धीरे-धीरे निजी बातचीत और आकर्षण में बदल जाता है.
2.कॉर्पोरेट ट्रैवल (Corporate Travel): ऑफिस की मीटिंग्स, आउटस्टेशन ट्रिप्स या ऑफिशियल टूर्स में सहकर्मियों के साथ समय बिताना बेहद आसान हो जाता है. घर के माहौल और दिनभर के तनाव से दूर, पर्सनल स्पेस में बातचीत और नजदीकी अफेयर का रूप ले लेती है. कई मामलों में तो सालों बाद लोगों को पता चलता है कि सामने वाला व्यक्ति मैरिड है और उसके दो-तीन बच्चे भी हैं.
3.सोशल मीडिया (Social Media): सोशल मीडिया पर कुछ लोग जानबूझकर शादीशुदा लोगों को अप्रोच कर रहे हैं. उनकी ऐसी सोच बन चुकी है कि ‘सामने वाला शादीशुदा है तो आगे चलकर कोई प्रॉब्लम नहीं आएगी, सब बढ़िया चलता रहेगा, जो हमें चाहिए वह मिल जाएगा… फिर हम अपने रास्ते और वह अपने रास्ते.’
View this post on Instagram







