सिंघिया में ईद को लेकर हाई अलर्ट! SDO, SDPO, BDO और पुलिस टीम लगातार कर रही निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिंघिया में ईद को लेकर हाई अलर्ट!
SDO, SDPO, BDO और पुलिस टीम लगातार कर रही निरीक्षण

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में आगामी ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) संदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संजय कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) विवेक रंजन सहित स्थानीय पुलिस बल लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

ईद को देखते हुए प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों, बाजारों, ईदगाहों और मस्जिदों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने सभी से अपील की कि ईद का त्योहार शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।
साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
बताते चले कि
प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें