ईरानी मिसाइल हमलों से अमेरिका परेशान! तेजी से घटे उसके इंटरसेप्टर Patriot और THAAD; CSIS की रिपोर्ट में खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिका के लिए अपने ही देश से बुरी खबर आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे संघर्ष के दौरान अमेरिकी सेना के पहले से ही घट चुके एडवांस मिसाइल इंटरसेप्टर्स के भंडार का बड़ा हिस्सा ईरान के विरुद्ध इस्तेमाल करना पड़ा। CSIS की नई रिपोर्ट के अनुसार, अगर फिर से संघर्ष तेज होता है तो इससे अमेरिकी सैनिकों और पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों के लिए खतरा बढ़ सकता है। CSIS की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के भंडार में बचे Patriot और THAAD मिसाइल इंटरसेप्टर्स के जो आंकड़े सामने आए वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिंता बढ़ाने वाले हैं।

अमेरिका में Patriot और THAAD की भारी कमी का दावा

बता दें कि वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज यानी CSIS की ताजा रिपोर्ट रिटायर्ड मरीन कर्नल और CSIS के वरिष्ठ सलाहकार मार्क कैंसियन के सहयोग से रिसर्च एसोसियट Chris H. Park ने तैयार की है। इसमें सामने आया है कि युद्ध के पहले और अब के भंडार में भारी कमी हुई है। CSIS ने Patriot और THAAD इंटरसेप्टर को लेकर ताजा अनुमान बजट से जुड़े दस्तावेजों और सार्वजनिक रूप से जारी जानकारी पर आधार पर जारी किया है।

65 फीसदी कम हुआ Patriot इंटरसेप्टर का भंडार

CSIS के अनुमान के मुताबिक, जंग से पहले अमेरिका के भंडार में Patriot  इंटरसेप्टर की संख्या 2 हजार 330 थी, जो अप्रैल में सीजफायर लागू होने के समय घटकर 1 हजार 30 रह गई थी। हाल की लड़ाई के बाद, अब Patriot का स्टॉक 759 से 827 के बीच होने का अनुमान जताया गया है, जो ईरान के साथ संघर्ष शुरू होने से पहले के मुकाबले में लगभग 65 फीसदी कम है।

स्टॉक में 38 प्रतिशत घट गए THAAD इंटरसेप्टर

THAAD इंटरसेप्टर की संख्या को लेकर CSIS ने कहा कि जंग से पहले अमेरिका के स्टॉक में ये 452 थे। फिर, अप्रैल में सीजफायर शुरू होने के वक्त THAAD घटकर 232 से 262 के बीच रह गए थे। हालांकि, स्टॉक में यह गिनती फिर कुछ बढ़ी और THAAD की संख्या 234 से 278 तक पहुंच गई। लेकिन अमेरिका में THAAD का स्टॉक अभी भी जंग से पहले की तुलना में करीब 38 प्रतिशत कम है।






इंटरसेप्टर सिस्टम जंग से पहले का स्टॉक अप्रैल में सीजफायर के समय हालिया लड़ाई के बाद अनुमानित स्टॉक जंग से पहले की तुलना में कमी
Patriot 2,330 1,030 759-827 कम से कम 65% कम
THAAD 452 232–262 234-278 करीब 38% कम

(सोर्स- सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज)

अमेरिका कब तक पूरी कर पाएगा इंटरपेप्टर्स की कमी?






इंटरसेप्टर ईरान युद्ध में अनुमानित इस्तेमाल FY 2027 के लिए डिमांड FY 2026 में डिलीवरी वार्षिक उत्पादन क्षमता(मौजूदा/लक्ष्य) युद्ध से पहले वाले स्टॉक तक लौटने का अनुमानित समय
THAAD 190-290 857 92 96/400 2029 के मध्य से अंत तक
Patriot 1,060-1,430 3,203 172 2,000/2,000 2029 के मध्य तक

(सोर्स- सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज)

कमी के चलते अमेरिका को बदलनी पड़ सकती है स्ट्रैटेजी

मार्क कैंसियन ने कहा कि चिंता इस बात की है कि भंडार में कम Patriot और THAAD होने का असर अमेरिकी फौज की उस स्ट्रैटेजी पर पड़ सकता है जिसके तहत वे ईरान की तरफ से आने वाले ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराते हैं। उदाहरण के तौर पर, अमेरिकी सेना ईरानी हमलों के दौरान 3 के बजाय 2 इंटरसेप्टर दागना शुरू कर सकती है। इससे आपकी एक मिसाइल तो बच जाती है लेकिन इंटरसेप्शन यानी दुश्मन की मिसाइलों को हवा में नष्ट करने की संभावना कम हो जाती है।

कम मिसाइल फायर करने की नीति पर कर सकता है काम

एक और संभावना यह है कि अगर ईरान की मिसाइल अपने निशाने से चूक जाए और उसके ऐसी जगह गिरने की उम्मीद हो तो जहां कोई इंसान या इंफ्रास्ट्रक्चर न हो, तो ऐसा भी हो सकता है कि अमेरिकी सेना कोई इंटरसेप्टर फायर ही न करे। हो सकता है कि वे उस मिसाइल को ऐसे ही जाने दें और यह मान लें कि उससे थोड़ा-बहुत नुकसान ही होगा।

लड़ाकू विमानों और मिसाइलों का काल है Patriot

पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर का पूरा नाम Phased Array Tracking Radar to Intercept on Target है। यह अमेरिका का एक एडवांस मोबाइल सरफेस-टू-एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। इसे अमेरिकी रक्षा कंपनियों रेथियॉन और लॉकहीड मार्टिन ने विकसित किया है। यह दुश्मन के लड़ाकू विमानों, ड्रोन्स, कम दूरी की Tactical Ballistic Missiles और क्रूज मिसाइलों को हवा में ही तबाह करने में सक्षम है।

दुश्मन की मिसाइलों को हवा में ही तबाह कर देता है THAAD

थाड का पूरा नाम Terminal High Altitude Area Defense है। यह अमेरिका का एक एडवांस एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। THAAD को अमेरिका की डिफेंस कंपनी Lockheed Martin ने बनाया है। THAAD दुश्मन की छोटी, मीडियम और इंटरमीडिएट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलों को टर्मिनल फेज यानी अंतिम चरण में हवा में ही मार गिराने में सक्षम है। उधर, मध्य-पूर्व में संकट के बीच खबर है कि होर्मुज को खुलवाने के लिए नया ‘सैन्य गठबंधन’ बन सकता है। इसको लेकर लंदन में अमेरिका समेत कई देशों के रक्षा मंत्रियों के जुट सकते हैं।

(इनपुट- AP)

ये भी पढ़ें- ‘अगर मुझ पर जानलेवा हमला हुआ तो ईरान पर दाग देना 1 हजार मिसाइलें’, इतनी खतरनाक धमकी देने तक क्यों और कैसे पहुंच गए ट्रंप?





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें