शाम के समय बच्चे कर रहे हैं बाहर खाने की ज़िद, तो घर पर बना दें चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, नोट करें रेसिपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अगर शाम के समय आपके बच्चे भी बाहर पिज़्ज़ा बर्गर खाने की ज़िद करने लगते हैं या फिर ऑन लाइन आर्डर की डिमांड करते हैं तो यह लेख आपके लिए है। आज हम आपके लिए एक शानदार रेसिपी लेकर आए हैं। आप र पर ही आसानी से पिज्जा ब्रेड बॉम्ब बना सकते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज़्यादा समय नहीं लगता है और इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब लगता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह पिज्जा ब्रेड बॉम्ब की रेसिपी? 

पिज्जा ब्रेड बॉम्ब बनाने के लिए सामग्री

4-5 ब्रेड स्लाइस, 1 बड़ा चम्मच बटर, 2 बड़े चम्मच तेल, 1 इंच अदरक कटा हुआ, लहसुन की 2 कलियां कटी हुई, आधा लाल शिमला मिर्च, आधा हरी शिमला मिर्च, 1 उबला हुआ बड़ा आलू, 150 ग्राम चीज़, 2 बड़े चम्मच मेयोनेज़, 1 छोटा चम्मच सूखा ओरिगैनो, चीज़ के कुछ छोटे क्यूब्स, आधा छोटा चम्मच टोमैटो केचप

पिज्जा ब्रेड बॉम्ब बनाने की विधि

  • पिज्जा ब्रेड बॉम्ब बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें, फिर अदरक, लहसुन, लाल शिमला मिर्च और हरी शिमला मिर्च डालकर अच्छी खुशबू आने तक भूनें। अब उसमें कद्दूकस किया हुआ आलू डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिलाएँ, फिर एक मिनट और पकाएं। अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें, फिर इसमें चीज़, मेयोनेज़ और ओरिगैनो डालकर सब कुछ मिलाएँ और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।

  • ठंडा होने पर फ्रिज से मिश्रण निकालें, फिर उसका एक हिस्सा लें और बीच में एक गड्ढा बनाकर चीज़ का छोटा क्यूब डालें, फिर इसे बंद करके गोला बना लें। बाकी मिश्रण से भी ऐसे ही गोले बना लें और इस्तेमाल के लिए अलग रख दें।

  • बिना किनारे वाली ब्रेड स्लाइस लें और उसे हल्के से पानी में डुबोएँ। इसे थोड़ा फैलाएँ, फिर तैयार स्टफिंग के गोलों को इससे ढक दें और बाकी के साथ भी ऐसा ही करें। अब बॉम्ब को मीडियम गरम तेल में चारों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें।

  • जब वह पक जाए तब निकालकर अलग रख दें। अब पैन में थोड़ा बटर गरम करें और ओरिगैनो, कुटी हुई लाल मिर्च और धनिया पत्ती डालकर गैस बंद कर दें। तले हुए पिज़्ज़ा ब्रेड बॉम्ब इसमें डालें और अच्छी तरह कोट करें। पिज्जा ब्रेड बॉम्ब सर्व करने के लिए तैयार हैं। आप चाहें तो इसे कॉर्न और सब्जियों के साथ मिलाकर भी बना सकते हैं





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें