राहुल गांधी ने PC कर कहा- “छात्रों पर बर्बरता के दोषी हैं अमित शाह, गृह मंत्री को हटाएं प्रधानमंत्री”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

लोकसभा और राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया। इसके पहले लोकसभा में आज कांग्रेस सांसद एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया। इसको लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉनफ्रेंस की। राहुल गांधी ने छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए सीधे तौर पर अमित शाह को दोषी ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से मांग कर गृह मंत्री को हटाए जाने की अपील की है।

गृह मंत्री अमित शाह हैं जिम्मेदार- राहुल गांधी

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई। मैनें घायल छात्रों को लेकर AIIMS का सर्टिफिकेट देखा है। मुझे संसद में बोलने नहीं दिया गया। बार-बार सदन में टोका गया। छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और गोली चलाने के लिए देश के के गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं।

लाठियों में कील लगाकर छात्रों को मारा गया

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों को लाठियों में कील लगाकर मारा गया। महिलाओं को भी मारा गया। इनमें से कई लोग बिना पुलिस की वर्दी के थे। राहुल ने दावा किया कि शायद ये आरएसएस या बीजेपी के लोग थे।

गृह मंत्री के पद से हटाए जाएं अमित शाह- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के साथ जो बर्बरता के साथ कार्रवाई हुई है, इसके लिए सीधे तौर पर अमित शाह जिम्मेदार हैं। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को पद से हटा देना चाहिए। गांधी ने दावा किया कि अमित शाह के ही कहने पर दिल्ली पुलिस ने लाठी चार्ज और छात्रों पर पैलेट गन चलाई हैं। 

दिल्ली पुलिस, CRPF, RAF तीनों अमित शाह को करते हैं रिपोर्ट

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और RAF तीनों ही गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने 25 जुलाई को गृह मंत्री को पत्र भी लिखा था, पर उन्हें अमित शाह की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। 

लोकसभा में बीजेपी ने बोलने नहीं दिया- राहुल गांधी

इसके पहले कांग्रेस सांसद ने एक्स पर लिखा, ‘आज संसद में मेरे भाषण के दौरान मैंने दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता का मुद्दा उठाया और इसके जिम्मेदार गृह मंत्री अमित शाह हैं। मुझे BJP ने बोलने नहीं दिया।


आज शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और वो सब कहूंगा जो सदन में कहने नहीं दिया गया।’ इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा, ‘माइक बंद कर सकते हैं। छात्रों की गूंज नहीं।’

युवाओं पर हर भारतीय को होना चाहिए गर्व

बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में हुए NEET-UG 2026 परीक्षा परिणाम लीक विरोध प्रदर्शनों की सराहना करते हुए लोकसभा में आज कहा, ‘हमारे युवाओं ने जो किया है, उस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।’ सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 (Public Examinations Amendment Bill) पर बहस में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देशव्यापी विरोध प्रदर्शन छात्रों की अपने भविष्य के बारे में चिंताओं और आकांक्षाओं को दर्शाते हैं।

देश में शिक्षा व्यवस्था बहुत महंगी

राहुल ने शिक्षा व्यवस्था की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह महंगी और तेजी से व्यवसायीकरण की ओर अग्रसर हो गई है। विपक्ष के नेता ने कहा, ‘शिक्षा व्यवस्था बहुत महंगी है। एक परीक्षा पर उतना पैसा खर्च होता है जितना सरकार पूरे शिक्षा बजट पर खर्च करती है।’

ये भी पढ़ें: 

राहुल गांधी का प्रल्हाद जोशी पर तीखा हमला, बोले- ‘बलात्कारियों का बचाव करने वाला सबसे घिनौना आदमी’



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें