हीमोग्लोबिन ब्लड के अंदरऑक्सिजन कैरी करने वाला प्रोटीन है। फेफड़े सांस के ज़रिए बाहर से ऑक्सिजन लेते हैं। लेकिन उसको ऑर्गन तक पहुंचाने का काम हीमोग्लोबिन करता है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वात्स्य ने अपने यू ट्यूब पेज पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि जब हीमोग्लोबिन लो होता है तब इसकी वजह से थकान, कमजोरी, सांस फूलना, चक्कर आना, त्वचा का पीला पड़ना और एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में उन्होंने हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी है।
लो हीमोग्लोबिन होने पर इन चीजों को डाइट में करें शामिल:
-
दाल और राजमा: अगर आप शाकाहारी हैं तो अपनी डाइट में दाल चना, राजमा, लोबिया और बीन्स को शामिल करें। ये चीजें वेजिटेरियन डाइट्स के ब्लड बिल्डिंग फूड्स है। ये आयरन के साथ प्रोटीन,मिनिरल्स, फाइबर और फोलेट भी प्रदान करते हैं। लेकिन दाल में फाइटेट्स भी होते हैं जो आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं इसलिए इनका सेवन हमेशा भिगोकर करना चाहिए।
-
बीटरूट: बीटरूट एक ऐसा फूड है जो लो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मददगार है। इसमें मौजूद फोलेट रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। वहीं, इसमें मौजूद नाइट्रेट्स नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ाने में मदद करते हैं। आप इसे अपनी सलाद और सब्जी में खूब इस्तेमाल करें।
-
विटामिन सी फूड्स: अब आप सोच रहे होंगे कि हीमोग्लोबिन कम है तो विटामिन सी फूड्स क्यों तो बता दें, आयरन रिच फूड तभी असरदार होते हैं जब बॉडी उन्हें एब्सॉर्ब कर पाती है। यही विटामिन सी आपके लिए एक जादू की तरह काम करता है। विटामिन सी आयरन को बदलकर ऐसा बनाता है जिसे पेट और आंतें जल्दी से अपने अंदर ले सकें। इसलिए अगर आप शाकाहारी हैं तो आंवला, अमरुद, संतरा, नींबू, टमाटर और कीवी जैसे फलों को अपनी डॉट में ज़रूर शामिल करें।
-
नट्स, सीड्स और ड्रायफ्रूट्स: नट्स, सीड्स और ड्रायफ्रूट्स दिखते छोटे हैं लेकिन लो हीमोग्लोबिन होने पर यह शरीर के लिए बेहद असरदार साबित होते हैं। पम्पकिन सीड्स, तिल का बीज, सन फ्लॉवर सीड्स, बादाम, अखरोट और खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये आयरन के साथ मैग्निशयम, कैल्शियम, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)









