Last Updated:
How To Win An Argument Calmly : बहस में अक्सर सही होकर भी हम गुस्से की वजह से हार जाते हैं. लेकिन अगर सामने वाला भड़काने की कोशिश करे, तो बिना लड़े जीत कैसे दर्ज करें? जानिए वो आसान माइंड ट्रिक, जो आपके दिमाग को रखेगी सुपर-कूल और सामने वाले को हार मानने पर मजबूर कर देगी.
बहस में अपनी बात मनवाने के लिए खुद को शांत रखना ही सबसे बड़ी समझदारी है. (Canva)
Arguments Winning Tricks : किसी से बहस होना बेहद आम बात है, लेकिन अक्सर सही होते हुए भी हम गुस्से में आपा खो बैठते हैं. तेज आवाज में बोलना, भड़क जाना या चिल्लाना बहस का हल नहीं निकालता, बल्कि इससे हमारी बात कमजोर पड़ जाती है. क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग बहस के बीच भी इतने शांत और संयमित कैसे रह लेते हैं? बहस जीतने का असली हुनर अपनी आवाज उठाना नहीं, बल्कि अपने दिमाग को शांत रखना है. अगर आप भी बहस के दौरान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते, तो यह खास साइकोलॉजिकल ट्रिक आपके बहुत काम आने वाली है.
जब कोई हमसे तीखी बहस करता है, तो हमारा दिमाग तुरंत ‘फाइट या फ्लाइट’ मोड में चला जाता है. ऐसे में हमें लगता है कि जोर से बोलना ही खुद को साबित करने का एकमात्र रास्ता है. लेकिन असल में, बहस जीतने का सबसे बड़ा हथियार है ‘द पॉज एंड वैलिडेट’ (The Pause & Validate) ट्रिक.
जैसे ही सामने वाला अपनी बात खत्म करे या आप पर चिल्लाए, तुरंत जवाब न दें. मन में 1 से 3 तक गिनती गिनें और एक गहरी सांस लें. यह 3 सेकंड का ब्रेक आपके दिमाग को रिएक्शन (प्रतिक्रिया) देने के बजाय रिस्पॉन्स (सोच-समझकर जवाब) देने का समय देता है. जब आप शांत रहते हैं, तो सामने वाले का गुस्सा अपने आप कमजोर पड़ने लगता है.
2. आवाज की पिच धीमी रखें
बहस में जीत उसकी नहीं होती जो सबसे तेज चिल्लाता है. अगर सामने वाला ऊंची आवाज में बोल रहा है, तो आप जानबूझकर अपनी आवाज की टोन को धीमा और शब्द स्पष्ट रखें. साइकोलॉजी के मुताबिक, जब आप शांत आवाज में बोलते हैं, तो सामने वाला अनजाने में आपकी टोन मैच करने के लिए अपनी आवाज धीमी करने पर मजबूर हो जाता है.
3. ‘आई-स्टेटमेंट्स’ (I-Statements) का इस्तेमाल करें
बहस तब हिंसक होती है जब हम उंगली उठाकर “तुमने ऐसा किया” या “तुम हमेशा गलत होते हो” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. इसकी जगह कहें, “मुझे ऐसा लगता है” या “मेरी समझ से बात यह है”. इससे सामने वाला व्यक्ति डिफेंसिव (बचाव की मुद्रा में) नहीं होता और आपकी बात को गंभीरता से सुनता है.
4. सवाल पूछकर गेंद उनके पाले में डालें
बहस जीतने की सबसे जादुई ट्रिक है जवाब देने के बजाय सीधे सवाल पूछना. उदाहरण के लिए, उनसे कहें, “आप ऐसा क्यों महसूस कर रहे हैं?” या “आपके हिसाब से इसका क्या हल होना चाहिए?” जब आप शांत होकर सवाल पूछते हैं, तो सामने वाले को अपनी बात साबित करने के लिए सोचना पड़ता है और अक्सर उनके पास तर्कों की कमी हो जाती है.
बहस में अपनी बात मनवाने के लिए खुद को शांत रखना ही सबसे बड़ी समझदारी है. अगली बार जब भी स्थिति गर्मागर्म हो, बस 3 सेकंड रुकें, अपनी आवाज धीमी रखें और सही सवाल पूछें. बिना लड़े जीत आपकी ही होगी!
About the Author
मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…
और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में









