Last Updated:
Emotional In Laws Family Story : शादी के महज एक साल बाद नेहल की जिंदगी अचानक बदल गई. किडनी फेल, ब्रेन स्ट्रोक, ICU और डायलिसिस के बीच जब उम्मीद टूटने लगी, तब उसके ससुराल ने उसे बेटी की तरह संभाल लिया. अपनों के प्यार, भरोसे और साथ ने उसे मौत के मुंह से वापस खींच लाया. नेहल की यह सच्ची कहानी बताती है कि रिश्ते सिर्फ खून से नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में निभाए गए साथ से बनते हैं.
नेहल की शादी को अभी एक साल ही हुआ था कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. जांच में पता चला कि उसकी दोनों किडनियां गंभीर रूप से प्रभावित हो चुकी हैं.
आज के दौर में जहां सास-बहू और ससुराल की नकारात्मक खबरें अक्सर सुर्खियां बनती हैं, वहीं कुछ कहानियां इंसानियत और रिश्तों पर भरोसा फिर से जगा देती हैं. ऐसी ही एक कहानी है नेहल की, जिसने शादी के महज एक साल बाद जिंदगी का सबसे कठिन दौर देखा. किडनी फेल होना, ब्रेन स्ट्रोक, महीनों अस्पताल, ICU और डायलिसिस… लेकिन जब उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, तब उसका ससुराल उसके लिए ढाल बनकर खड़ा हो गया. यह सिर्फ एक बीमारी से लड़ने की कहानी नहीं, बल्कि रिश्तों के असली मायने समझाने वाली कहानी है.
नेहल की शादी को अभी एक साल ही हुआ था कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. जांच में पता चला कि उसकी दोनों किडनियां गंभीर रूप से प्रभावित हो चुकी हैं.
शादी के एक साल बाद जिंदगी ने लिया खौफनाक मोड़
नेहल की शादी को अभी एक साल ही हुआ था कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. जांच में पता चला कि उसकी दोनों किडनियां गंभीर रूप से प्रभावित हो चुकी हैं. इलाज शुरू हुआ, लेकिन हालत लगातार खराब होती गई. डॉक्टरों ने डायलिसिस शुरू किया, फिर ब्रेन स्ट्रोक ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दीं. कुछ समय तक वह ICU में भर्ती रही. बीमारी ने सिर्फ शरीर ही नहीं, उसकी याददाश्त पर भी असर डाला. जिंदगी जैसे एक पल में बदल चुकी थी.
View this post on Instagram









