जापान में 7.1 तीव्रता की भूकंप के बाद मॉल में हुआ धमाका, कई लोगों की मौत की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

जापान में मंगलवार को  7.1 तीव्रता का भूकंप आने के कुछ घंटों बाद, भूकंप के झटकों से काशिमा टाउन के एओन मॉल कुमामोटो में तेज धमाका हुआ। मॉल में कार्यरत एक रिटेलर के एक बयान के अनुसार, मॉल से कुछ ग्राहकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं और उनके मारे जाने की आशंका है। स्थानीय समाचार एजेंसी एनएचके ने अग्निशमन अधिकारियों के हवाले से बताया कि विस्फोट के कारण इमारत की दूसरी मंजिल का एक हिस्सा ढह गया।

न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, अग्निशमन विभाग ने एक बयान में कहा, “काशिमा शहर में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल ढह गई, जिससे कई लोग अंदर फंस गए।” पुलिस ने इससे पहले कहा था कि उन्हें कुमामोटो क्षेत्र के एयॉन मॉल आउटलेट में विस्फोट जैसी आवाज की सूचना मिली थी।




जापान में आया था भीषण भूकंप

जापान में ज़बरदस्त भूकंप मंगलवार को जापान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। जापान की मौसम एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप पर कुमामोटो प्रान्त के पास था, जो मध्य टोक्यो से लगभग 900 किलोमीटर (560 मील) दूर है। यह भूकंप ज़मीन से बहुत कम गहराई, यानी 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। JMA ने भूकंप के बाद छोटी सुनामी को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी।

भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान 

भूकंप और उसके बाद आए दो झटकों (आफ्टरशॉक्स) की वजह से इलाके में ट्रांसपोर्ट, मोबाइल कम्युनिकेशन और उड़ानें ठप हो गईं। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, कुमामोटो एयरपोर्ट का रनवे बंद कर दिया गया और इसे दोबारा खोलने का कोई समय तय नहीं किया गया है। कुमामोटो में कुछ 7-इलेवन स्टोर में बिजली गुल होने की खबर है, जबकि NTT डोकोमो ने मोबाइल सेवाओं में रुकावट की जानकारी दी है।चीफ़ कैबिनेट सेक्रेटरी मिनोरू किहारा ने कहा कि न्यूक्लियर पावर प्लांट में किसी तरह की गड़बड़ी की खबर नहीं है।

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने भी लोगों के घायल होने की बात मानी और कहा कि अधिकारी बड़े पैमाने पर हुए नुकसान की रिपोर्ट का आकलन कर रहे हैं। इस नुकसान में ज़बरदस्त भूकंप के कारण गिरी इमारतें, आग लगने की घटनाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र के नाशिक में भूकंप के चार झटके महसूस किए गए, दहशत में लोग, जानें कितनी थी तीव्रता



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें