राजस्थान में 24,752 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन, पढ़ाई की जरूरत नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

जयपुर: राजस्थान में 24 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। राजस्थान सरकार संविदा पर कर्मचारियों की भर्ती करेगी। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 15 अगस्त से 28 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग के एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार नगरीय निकायों की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है।

बयान में कहा गया कि 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों की यह भर्ती न केवल शहरी स्वच्छता व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ एवं सशक्त नगरीय निकायों के निर्माण के साथ स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को भी गति देगी।

15 अगस्त से 28 सितंबर तक आवेदन

ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और 28 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से स्वयं या ई-मित्र और जन सुविधा केंद्रों के जरिए आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2027 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कितनी है आवेदन फीस?

  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एकबारीय पंजीयन (OTR) शुल्क 600 रुपये
  • आरक्षित वर्ग व दिव्यांगजन के लिए 400 रुपये

नहीं चाहिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी

  1. यह भर्ती ‘राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स’ एवं समय-समय पर संशोधित प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  2. संविदा सफाई कर्मचारी पद के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है।
  3. अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
  4. भर्ती में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी के पास राज्य की किसी भी नगरीय निकाय में सफाई कार्य का न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की 183 से नगरीय निकायों (नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम) में संविदा के तहत यह भर्ती निकाली है।

(इनपुट- PTI)

यह भी पढ़ें-

पढ़ाई-लिखाई के मामले में स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली दुनिया का सबसे किफायती शहर, पढ़ें QS रैंकिंग में टॉप पर कौन?

राजस्थान में SC-ST अत्याचार के मामलों में 28% की कमी, 53 दिनों में मामलों का निपटारा, सीएम भजनलाल शर्मा का दावा



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें