रात में सोने से पहले दो कीवी खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने गिनाए फायदे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


क्या आप भी रात में अच्छी नींद न आने या सुबह उठने पर थकान की समस्या से परेशान हैं? अगर हां, तो अपनी नाइट रूटीन में एक छोटा सा बदलाव कर के अपनी सेहत और स्लीप दोनों को बेहतर कर सकते हैं। विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कीवी एक सुपरफूड माना जाता है​। यह ने केवल आपकी नींद को बेहतर करता है बल्कि पाचन क्षमता हो भी बेहतर करता है​। डबल बोर्ड-सर्टिफाइड फिजिशियन और इंटरनल मेडिसिन और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. जोसेफ सलहब ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि अगर आप रात को सोने से पहले दो कीवी खाते हैं तो आपकी गट हेल्थ बेहतर होती है। साथ ही और भी कई फायदे मिलते हैं।

नींद की क्वालिटी बेहतर हो सकती है

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. जोसेफ सलहब के मुताबिक, यह छोटा-सा फल नींद की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। रिसर्च से पता चला है कि सोने से लगभग एक घंटे पहले 2 हरे कीवी खाने से नींद की क्वालिटी बेहतर हो सकती है, जल्दी नींद आ सकती है और कुल नींद का समय बढ़ सकता है। कीवी सेरोटोनिन का नैचुरल सोर्स है और इसमें मेलाटोनिन भी होता है; ये दोनों ही नींद और जागने के चक्र (स्लीप-वेक साइकिल) को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

गट हेल्थ को करती है बेहतर

कीवी रात के खाने के बाद होने वाली पेट फूलने की परेशानी को कम करने में भी मदद कर सकता है। और अगर अगली सुबह पेट साफ होने में मदद मिले, तो हैरान न हों। कब्ज, पेट साफ रहने, पाचन और गट हेल्थ (आंतों की सेहत) के लिए कीवी सबसे अच्छे फलों में से एक है। इसमें मौजूद फाइबर और दूसरे नैचुरल प्लांट कंपाउंड्स की वजह से यह मल त्याग की फ्रीक्वेंसी और कंसिस्टेंसी को ठीक रखने और गट माइक्रोबायोम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

कोलन कैंसर का खतरा होता है कम

हेल्दी डाइट में कीवी जैसे फलों को शामिल करने से कोलन कैंसर का खतरा कम हो सकता है। हालांकि कोई एक खास खाना कोलन कैंसर को नहीं रोक सकता, लेकिन फाइबर से भरपूर फल नियमित रूप से खाना उन कई लाइफस्टाइल आदतों में से एक है जो कोलन की बेहतर सेहत से जुड़ी हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें