बड़ा खुलासा! CJP ज्वाइन करने पर हर महीने 50 हजार रुपये की कमाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर चला रहे मुहीम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारत के खिलाफ पाकिस्तान की साजिश एक बार फिर बेनकाब हुई है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP की आड़ में पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स का युवको को बरगलाने का मिशन डीकोड कर लिया गया है।खुफिया सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, CJP को लेकर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स अलर्ट हो गए हैं। ये पाकिस्तानी हैंडलर्स सोशल मीडिया पेज के जरिए CJP को ज्वाइन करने की मुहीम चला रहे हैं।

हर महीने 50 हजार रुपये की कमाई का दावा

सामने आई जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी हैंडलर्स CJP ज्वाइन करने पर हर महीने  50 हजार रुपये की कमाई का आश्वासन दे रहे हैं। खुफिया एजेंसियों ने एक ऐसे डोमेन को पकड़ा है जो कि पाकिस्तान से ऑपरेट किया जा रहा है। इसमें CJP को ज्वाइन करने को बोला जा रहा है। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स इस डोमेन के जरिये युवाओं को जोड़ने और उसके बाद युवाओं को बरगलाने का प्लान बना रहे हैं।

सदस्यता लेने के लिए बोला जा रहा

पाकिस्तानी हैंडलर्स की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे पोस्ट में ‘ Voice of the lazy & unemployed और join the movement’ जैसे नारो का इस्तेमाल किया जा रहा है। विज्ञापन में QR कोड के जरिए सदस्यता लेने के लिए बोला जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी CJP हिंसा के दौरान फेक नरेटिव और भ्रामक जानकारियों वाले पोस्ट पर दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने एक्शनल लिया था जिसमे दिल्ली पुलिस ने 480 पोस्ट ब्लॉक किए थे जो पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे।





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें