World Most Dangerous Proposals: कहते हैं प्यार में लोग चांद-तारे तोड़ लाने के वादे करते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ आशिक ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी मोहब्बत पर मुहर लगाने के लिए सीधा मौत को दावत दे दी! हाल ही में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के टॉप पर घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करने वाला कपल काफी वायरल हुआ था, जिसे आपने भी जरूर देखा होगा. हालांकि ऐसा करने की वजह से उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया. बता दें कि प्यार की दुनिया में यह अबतक का सबसे खतरनाक मैरेज प्रपोजल की लिस्ट में नंबर वन बन चुका है.
ऐसे हैरतअंगेज वाकयों को देखकर यह साफ हो जाता है कि जब बात अपने पार्टनर को ‘स्पेशल’ फील कराने की हो, तो आज की पीढ़ी पुराने और पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रहना चाहती. ये प्रपोजल्स सिर्फ अंगूठी पहनाने का जरिया नहीं, बल्कि जिंदगी भर के लिए एक कभी न भूलने वाली याद बन चुके हैं.
1. रूस के ‘रूफटॉपर’ का गगनचुंबी स्टंट (The Russian Rooftoper)-
Image Credit: netflix
रूस के मशहूर स्टंटमैन और रूफटॉपर इवान कुज़नेत्सोव (Ivan Kuznetsov) और उनकी पार्टनर एंजेला निकोलाउ (Angela Nikolau) दुनिया भर में बिना किसी सेफ्टी गियर के गगनचुंबी इमारतों पर चढ़ने के लिए जाने जाते हैं. इन्होंने अपनी सगाई के लिए भी हॉन्गकॉन्ग और चीन की गगनचुंबी इमारतों के बिल्कुल आखिरी छोर (Edge) को चुना. हवा के तेज थपेड़ों और जमीन से हजारों फीट की ऊंचाई पर बिना किसी डर के घुटनों पर बैठकर किया गया यह प्रपोजल इंटरनेट पर सबसे खतरनाक माना जाता है.
2. पानी के अंदर ‘शार्क’ के बीच सगाई (Underwater Shark Proposal)
पीपल मैग्जीन के अनुसार, कैरिबियाई द्वीपों पर एक शख्स ने अपनी पार्टनर को प्रपोज करने के लिए स्कूबा डाइविंग का सहारा लिया. लेकिन ट्विस्ट यह था कि जब वे समुद्र की गहराई में थे, तो अचानक उनके चारों तरफ खतरनाक रीफ शार्क (Reef Sharks) तैरने लगीं. उसी खौफनाक माहौल के बीच पार्टनर ने ‘Will You Marry Me?’ का एक साइनबोर्ड खोला और अंगूठी निकाली.
3. एक्टिव ज्वालामुखी के मुहाने पर रोमांस (Volcano Proposal)
4. जीरो-ग्रेविटी में तैरती हुई अंगूठी (Zero-Gravity Proposal)
AI Image
4. जीरो-ग्रेविटी में तैरती हुई अंगूठी (Zero-Gravity Proposal)साल 2007 में अलेक्जेंडर लूकोपोलोस नाम के एक 32 वर्षीय शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड ग्रेसिएला एस्टुरियास को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए एक बेहद अनोखा तरीका चुना. उन्होंने बोइंग 727 विमान में 90 मिनट की एक ‘ज़ीरो-ग्रेविटी’ (शून्य गुरुत्वाकर्षण) फ्लाइट बुक की, जिसका खर्च प्रति व्यक्ति 3,500 डॉलर (करीब 2.9 लाख रुपये) था और इसका इंतजाम वर्जीनिया की ‘स्पेस एडवेंचर्स’ कंपनी ने किया था.
इस अद्भुत और रोमांचक सफर के दौरान जब विमान में अंतरिक्ष जैसा माहौल बना और सब हवा में तैरने लगे, तब अलेक्जेंडर ने अपनी पार्टनर को रिंग पहनाई. बाद में एसोसिएटेड प्रेस (AP) के पत्रकार से बात करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि इस स्टंट के दौरान उन्हें बस एक ही डर सता रहा था कि कहीं उनकी सगाई की अंगूठी हवा में तैरते हुए उनसे बहुत दूर न निकल जाए.
यूटा (Utah) के पहाड़ों के बीच जमीन से 4000 फीट की ऊंचाई पर एक बहुत बड़ा रस्सी का जाल (Space Net) बुना गया था. कपल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस हवा में लटके जाल के बीचोबीच जाकर प्रपोज किया, जहां पैर फिसलने का मतलब सीधा मौत था.
बेशक ये तरीके बेहद खतरनाक और दिल दहला देने वाले हैं, लेकिन इन्होंने यह साबित कर दिया है कि जब जुनून सच्चा हो, तो प्यार वाकई हर डर और सरहद से परे निकल जाता है.









