हर लड़ाई रिश्ता नहीं तोड़ती… लेकिन ये 4 छोटी-छोटी आदतें चुपचाप खत्म कर देती हैं प्यार, रिश्ते में आ जाती है दूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Last Updated:

रिश्तों में बहस होना आम बात है. हर कपल के बीच कभी न कभी मतभेद होते हैं, लेकिन रिश्ते की मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करते हैं. कई बार लड़ाई नहीं, बल्कि रोज की छोटी आदतें रिश्ते में ऐसी दरार पैदा कर देती हैं, जिन्हें समय रहते समझना जरूरी होता है.

हर लड़ाई रिश्ता नहीं तोड़ती… लेकिन ये 4 छोटी-छोटी आदतें चुपचाप करती हैं खत्म Zoom

रिलेशनशिप में न करें ये गलतियां.

किसी भी रिश्ते में प्यार के साथ समझ, भरोसा और सम्मान का होना बहुत जरूरी होता है. अक्सर लोग सोचते हैं कि बड़ी लड़ाइयां ही रिश्ते खराब करती हैं, लेकिन असल में कई बार छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे रिश्ते को कमजोर बना देती हैं. मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, रिश्ते में लगातार नकारात्मक व्यवहार, भावनाओं को नजरअंदाज करना और बातचीत की कमी पार्टनर्स के बीच दूरी बढ़ा सकती है. अगर इन आदतों को समय रहते बदला जाए तो रिश्ते को फिर से मजबूत बनाया जा सकता है.

1. हर बात पर आलोचना करना
रिश्ते में सुझाव देना और गलती बताना अलग बात है, लेकिन हर छोटी बात पर पार्टनर की कमी निकालना रिश्ते पर बुरा असर डाल सकता है. लगातार आलोचना करने से सामने वाले व्यक्ति को लग सकता है कि उसकी कोई वैल्यू नहीं है. रिश्ते    में प्यार बनाए रखने के लिए जरूरी है कि शिकायत करने के बजाय समस्या पर बात की जाए. पार्टनर के अच्छे व्यवहार और कोशिशों को भी पहचानना चाहिए.

2. बातचीत से बचना या चुप्पी साध लेना
कई लोग गुस्से में बात करना बंद कर देते हैं या अपनी भावनाएं शेयर नहीं करते. शुरुआत में यह आसान तरीका लग सकता है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. हेल्दी रिलेशनशिप में खुलकर बातचीत करना जरूरी होता है. अपनी परेशानी को शांत तरीके से बताना रिश्ते को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत बनाता है.

3. पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज करना
रिश्ते में सिर्फ अपनी बात रखना और सामने वाले की भावनाओं को महत्व न देना धीरे-धीरे दूरी पैदा कर सकता है. हर इंसान चाहता है कि उसकी बात सुनी जाए और उसे समझा जाए. अगर पार्टनर बार-बार अपनी परेशानी बताने की कोशिश कर रहा है और उसे नजरअंदाज किया जा रहा है, तो इससे भावनात्मक जुड़ाव कम हो सकता है.

4. भरोसे की कमी और जरूरत से ज्यादा शक करना
भरोसा किसी भी रिश्ते की नींव होता है. बिना वजह शक करना, बार-बार सवाल पूछना या पार्टनर की हर गतिविधि पर नजर रखना रिश्ते में तनाव बढ़ा सकता है. हालांकि भरोसा बनाने में समय लगता है, लेकिन लगातार शक रिश्ते में असुरक्षा की भावना पैदा कर सकता है. मजबूत रिश्ता वही होता है जहां दोनों लोग एक-दूसरे को सम्मान और स्पेस देते हैं.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …

और पढ़ें



Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें