वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले ही इसको लेकर जबरदस्त रोमांच बना हुआ है। कौन सी टीम इस टूर्नामेंट में खेलेगी और कौन नहीं, लेकिन इसको लेकर अभी सभी टीमों का फैसला होना है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या मेजबान देश नामीबिया इसके लिए क्वालीफाई कर पाएगी। कहीं ऐसा तो नहीं कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में जो अब तक नहीं हुआ, वो इस बार हो जाए। इससे पहले आईसीसी ने इसके फॉर्मेट का ऐलान पहले ही कर दिया है।
इस वक्त खेली जा रही है आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2
इस वक्त आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 का आयोजन किया जा रहा है। कुल मिलाकर आठ टीमें इसमें अपनी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। जब ये टूर्नामेंट खत्म होगा, तब इसमें टॉप 4 में रहने वाली टीमें वर्ल्ड कप क्वालीफायर में चली जाएंगी। वहीं जो टीमें पांच से आठवें नंबर पर रहेंगी, उन्हें क्वालीफायर प्लेऑफ खेलना होगा। फिलहाल नामीबिया की टीम अंक तालिका में नंबर 5 पर चल रही है, लेकिन उसके टॉप 4 में जाने की संभावाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता।
नेपाल को हराकर नामीबिया ने कब्जाई नंबर 5 की कुर्सी
आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की अंक तालिका में इस वक्त यूएसएस पहले नंबर पर चल रही है, उसका अब अगले राउंड में जाना करीब करीब तय हेा गया है। नीदरलैंड्स दूसरे, स्कॉटलैंड तीसरे और ओमान चौथे नंबर पर है। नामीबिया की टीम 26 अंक लेकर अब नंबर 5 पर है। अभी ही नामीबिया ने नेपाल को हराकर दो और अंक हासिल कर लिए हैं। इससे उसकी उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। टीम ने 31 मैच खेलकर उसमें से 12 जीते हैं और 17 में हार मिली है।
नामीबिया को कठिन रास्ते से भी पड़ सकता है गुजरना
दरअसल वनडे विश्व कप के इतिहास में अभी तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि मेजबान देश ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हो। अगले साल होने वाला वनडे विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने होस्ट होने के कारण सीधी एंट्री कर ली है। लेकिन नामीबिया आईसीसी का फुल मैंबर नहीं है, इसलिए उसे क्वालीफिकेशन के रास्ते आना होगा, जो काफी मुश्किल काम होगा। नामीबिया के लिए संभावनाएं तब बनेंगी, जब वो अपने बचे हुए सारे मैच जीते। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसके रास्ते पूरी तरह से बंद तो नहीं होंगे, लेकिन इतना जरूर है कि उसे क्वालीफिकेशन के प्लेऑफ के कठिन रास्ते से गुजरना होगा।
यह भी पढ़ें
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नहीं चला है वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, फिर भी बना दिया उपकप्तान
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया ऐलान









