सीतापुर में दो पक्षों में विवाद, गोली चलने से कई लोग घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बुधवार रात रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान चार राउंड फायरिंग हुई।फायरिंग की घटना में दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। एक युवक की हालत गंभीर देख उसे सीतापुर से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं, वहीं दो हमलावरों को हिरासत में भी लिया। यह पूरी घटना महोली कोतवाली क्षेत्र के उरदौली की है।

रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुसैला के रहने वाले श्रीराम उर्फ महाजन ब्याज पर रुपए देने का काम करते है। श्रीराम ने उरदौली के मीट व्यापारी आरिफ को ब्याज पर रुपया दिया था, लेकिन आरिफ न तो ब्याज का रुपया ही दे रहा था और न ही लिया हुआ रुपया लौटाया। इसे लेकर श्रीराम और आरिफ के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। बुधवार को यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। 

पहले हुई कहासुनी फिर चलने लगी गोलियां

बताते हैं कि बुधवार रात करीब 10 बजे के आसपास श्रीराम अपने कुछ साथियों के साथ आरिफ के घर जा पहुंचा, जहां आरिफ अपने कुछ लोगों के साथ पहले से मौजूद था। श्रीराम और आरिफ के बीच रुपयों को लेकर बातचीत होने लगी। देखते ही देखते बातचीत विवाद में बदल गई। इसके बाद खूनी संघर्ष शुरू हो गया। श्रीराम के पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। देर रात हुई फायरिंग की घटना से लोगों के बीच भगदड़ मच गई और लोग सुरक्षित स्थान की तरफ भागने लगे। फायरिंग में बबलू और शाबान नाम के शख्स को गोली लग गई। गोली लगने की सूचना पर श्रीराम के पक्ष के लोग भागने लगे, जिसमें आरिफ के लोगों ने भाग रहे दो हमलावरों को पकड़ लिया। 

पुलिस कर रही है मामले की पड़ताल

सूचना पाकर महोली कोतवाली जेबी पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए चार खोखा कारतूस बरामद किया। डॉक्टरों ने शाबान की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जबकि बबलू का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सीओ महोली नागेंद्र चौबे का कहना है कि दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चली है। जिसमें दो लोग घायल हुए है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है पूछताछ जारी है।

सीतापुर से मोहित मिश्रा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

साइबर क्राइम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 70 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

UP में ‘भारत सरकार’ लिखी कार से पति-पत्नी के अपहरण की कोशिश, मोबाइल की लोकेशन से 3 आरोपी दबोचे गए





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें