सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बड़ा प्यारा सा Video, दिल जीत लेगा आपका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जो लोगों का मनोरंजन करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही वीडियो होते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, डांस, अतरंगी हरकतें समेत कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कई बार ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जो इन सभी से अलग होता है और लोगों का दिल जीत लेता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक आदमी किसी छोटे से होटल में बैठकर खाना खा रहा है। तभी एक कबूतर कहीं से उड़ते हुए आता है और उसकी टेबल पर बैठ जाता है। अब आमतौर पर किसी के टेबल पर ऐसे कोई पक्षी आ जाता है तो लग उसे उड़ाने लग जाते हैं मगर यहां इसका उल्टा हुआ। वायरल वीडियो में दिखता है कि वो आदमी एक चम्मच चावल उठाकर टेबल पर उस कबूतर के लिए रख देता है और वो कबूतर उसे खाने लग जाता है। सिर्फ 8 सेकंड का यह वीडियो दिखाता है कि इस दुनिया में आज भी अच्छे लोग हैं और इसी कारण यह वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Saffron_Sniper1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘उसके पास बहुत कम है, फिर भी उसने अपना खाना दूसरों के साथ बांटने का फैसला किया। दयालुता को दौलत से नहीं, बल्कि दिल से मापा जाता है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बड़े दिल वाला इंसान है। दूसरे यूजर ने लिखा-  दयालु आदमी है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत पुण्य का काम है। चौथे यूजर ने लिखा- ये बेहतरीन परवरिश का नतीजा है। एक और यूजर ने लिखा- अच्छा आदमी है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इतने विशाल सांप को महिला ने रस्सी की तरह पकड़ा, आंखों में नहीं दिखा जरा सा भी डर, देखें Video

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक मार्कशीट, नंबर देख कई लोग पक्का हो जाएंगे हैरान





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें