मानसून में हेयर फॉल से हैं परेशान? राहत पाने के लिए जावेद हबीब के ये हेयर केयर टिप्स अपनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मानसून के मौसम में स्किन के साथ-साथ बालों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। हवा में अधिक नमी होने की वजह से स्कैल्प ऑयली हो जाता है, जिससे गंदगी, पसीना और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसका असर बालों की जड़ों पर पड़ता है और बाल टूटने या झड़ने की समस्या तेज हो सकती है। ऐसे में हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब कुछ आसान टिप्स अपनाने की सलाह देते हैं।

हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए आज़माए ये टिप्स:

बालों को नियमित रूप से धोएं: मानसून में स्कैल्प पर तेल और गंदगी जल्दी जमा होती है। इसलिए जरूरत के अनुसार बालों को नियमित रूप से माइल्ड शैंपू से धोएं, ताकि स्कैल्प साफ रहे और बालों की जड़ें स्वस्थ रहें।

कंडीशनर की जगह तेल लगाएं: अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई नहीं हैं, तो मानसून में भारी कंडीशनर की बजाय हल्का हेयर ऑयल इस्तेमाल करें। बाल धोने से कुछ घंटे पहले हल्की तेल मालिश करें और फिर शैंपू कर लें। इससे बालों को पोषण मिलेगा और टूटना कम हो सकता है।

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें: अगर स्कैल्प बहुत ऑयली हो जाता है, तो सप्ताह में एक बार मुल्तानी मिट्टी का हेयर पैक लगाएं। यह अतिरिक्त तेल और गंदगी को साफ करने में मदद करता है, जिससे स्कैल्प फ्रेश रहता है और बालों की जड़ें मजबूत बनी रहती हैं।

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • गीले बालों में कंघी करने से बचें, क्योंकि इस समय बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं और आसानी से टूट सकते हैं।

  • बालों को ज्यादा देर तक गीला न रखें। शैंपू के बाद तौलिए से हल्के हाथों से सुखाएं और प्राकृतिक रूप से सूखने दें। 

  • बहुत ज्यादा हीट स्टाइलिंग का इस्तेमाल कम करें।

  • संतुलित आहार लें और प्रोटीन, आयरन, बायोटिन, जिंक व विटामिन-डी जैसे पोषक तत्वों का पर्याप्त सेवन करें।

  • अगर बारिश में बाल भीग जाएं, तो घर पहुंचकर साफ पानी से बाल धो लें ताकि गंदगी और प्रदूषण स्कैल्प पर जमा न हो।

  • लगातार या बहुत ज्यादा हेयर फॉल होने पर केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें, बल्कि डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें