मुंबई के एक कंटेंट क्रिएटर न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर को एक अनोखे सोशल एक्सपेरिमेंट का केंद्र बनाकर वायरल हो गया है। इसमें उसने एक घंटे से भी कम समय में 100 भारतीयों को ढूंढत्रने का चैलेंज लिया है। प्रणय जोशी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह चैलेंज बेहद सरल था। टाइमर और कैमरे के साथ, उन्होंने यह देखने की कोशिश की कि दुनिया के सबसे व्यस्त टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक से गुजर रहे हजारों लोगों के बीच वे कितनी जल्दी अपने साथी भारतीयों को पहचान सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो हो रहा वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @prannayjoshi नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो रात 9:57 बजे शुरू होता है, जिसमें जोशी अजनबियों के अपने पहले समूह के पास जाने से पहले एक घंटे की उलटी गिनती शुरू करते हैं। उनकी पहली बातचीत ने उन्हें अप्रत्याशित बढ़त दिला दी, क्योंकि समूह के सभी 12 लोग भारतीय निकले। शुरुआती सफलता से उत्साहित होकर, जोशी ने अगले कुछ मिनट टाइम्स स्क्वायर में घूमते हुए परिवारों, पर्यटकों और दोस्तों के समूहों को रोककर एक ही सवाल पूछा: ‘क्या आप भारत से हैं?’चुनौती शुरू होने के महज 15 मिनट में ही उन्होंने 32 भारतीयों को गिन लिया था। जैसे-जैसे टाइम्स स्क्वायर में भीड़ बढ़ती गई, गिनती भी बढ़ती गई, और हर बातचीत उन्हें अपने लक्ष्य के करीब ले जा रही थी।
48 मिनट में पूरा किया टास्क
एक घंटे का समय पूरा होने से पहले ही जोशी ने चुनौती पूरी कर ली और बताया कि उन्होंने मात्र 48 मिनट में 100 भारतीयों को खोज लिया था। उन्होंने कैमरे के सामने इस उपलब्धि का जश्न मनाया और लक्ष्य तक इतनी जल्दी पहुंचने पर स्पष्ट रूप से आश्चर्यचकित थे। कुछ अन्य लोगों ने मजाक में कहा कि विदेशों में भारतीयों को पहचानना अक्सर उम्मीद से कहीं ज्यादा आसान होता है, खासकर लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। कमेंट सेक्शन में हास्यपद प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा कि, ‘बहुत बढ़िया।’
दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘अगला चैलेंज शिवाजी पार्क में 100 विदेशियों को ढूंढ़ो।’
तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘भारतीयों को पहचानना कितना आसान है।’
वहीं, चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘भाई, अगला चैलेंज 1000 भारतीयों से हाथ मिलाना है।’
गौरतलब है कि, इससे पहले भी टाइम्स स्क्वायर का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें Google में सक्सेस मिलने के बाद बेटे ने मां को प्यारा सरप्राइज दिया था, उसने Times Square में मां का बिलबोर्ड लगवाया था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें –









