एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में तीसरा मैच इंडियन रॉयल्स और बांग्लादेश टाइगर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में इंडियन रॉयल्स की टीम ने पहले टॉस जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए हैं। इंडियन टीम के लिए सरूल कंवर ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इस मैच में इंडियन रॉयल्स की कप्तानी नमन ओझा कर रहे हैं। वहीं बांग्लादेश टाइगर्स की टीम की कप्तानी धीमान घोष कर रहे हैं। यह इस टूर्नामेंट में इंडियन रॉयल्स की टीम का पहला मैच है। अब देखना ये होगा कि बांग्लादेश टाइगर्स की टीम इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं।
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन रॉयल्स की टीम को अभिषेक जलोटा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन कप्तान नमन ओझा इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 8 बॉल पर 1 रन बनाए। वहीं अभिषेक ने 20 बॉल पर 26 रन का योगदान दिया। असद पठान ने 22 रन की पारी खेली। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सरूल कंवर ने बनाए। उन्होंने 34 बॉल पर 40 रन की तेज पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए। बांग्लादेश टाइगर्स की तरफ से सकलैन साजिब ने 4 ओवर में 10 रन देकर दो विकेट लिए।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
बांग्लादेश टाइगर्स: आसिफ अहमद, तुषार इमरान, मेहेदी मारुफ, आलोक कपाली, शाकिब अल हसन (कप्तान), अरिफुल हक, धीमान घोष (विकेटकीपर), जियाउर रहमान, मुक्तार अली, शफीउल इस्लाम, रुबेल हुसैन, नदीफ चौधरी, नजमुस सादात, नईम इस्लाम, शुवागता होम, इलायस सनी, फरहाद हुसैन, सकलैन साजिब, नजमुल हुसैन मिलन, अबुल हसन। तपोश घोष, जुबैर हुसैन, उत्तम सरकार
इंडियन रॉयल्स: शिखर धवन (कप्तान), नमन ओझा (विकेटकीपर), अभिषेक जलोटा, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज नदीम, हरभजन सिंह, पवन नेगी, मनप्रीत गोनी, ऋषि धवन, सुदीप त्यागी, फैज फजल, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, असद पठान, सारुल कंवर, ईश्वर पांडे, राघव धवन, सुबोथ भाटी









