प्रयागराज में एक लड़की के लिए दोस्त ने ही दोस्त का कत्ल कर दिया और पहचान मिटाने के लिए उसकी लाश भी जला दी। आरोपी ने मर्डर के बाद अपहरण का मामला बनाने की पूरी कोशिश की। हालांकि जांच में मामला खुल गया और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने वारदात के बारे में सारी जानकारी पुलिस को दी।
दोस्त की प्रेमिका पर डालने लगा डोरे तो मार डाला
दरअसल, शिवम के दोस्त सुमित की एक गर्लफ्रेंड थी और शिवम भी उसे चाहता था। पहले तो शिवम ने अपने दोस्त क़ो प्यार से मनाने की कोशिश की ताकि वो लड़की को छोड़ दे लेकिन सुमित नहीं माना। फिर शिवम ने एक प्लान बनाया और सुमित को गंगा किनारे बुला कर बातें करने लगा। तभी शिवम ने हथौड़े से सुमित के सिर पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद लाश कोई पहचान न ले। इसलिए शिवम ने लाश पर पेट्रोल डाल कर उसमे आग लगा दी। इसके बाद शिवम ने सुमित के मोबइल से उसके घर वालों से कई बार UPI से पैसे भी मंगाए ताकि लगे कि सुमित ज़िंदा है।
मामा के परिजनों से मांगी फिरौती
शिवम यहीं नहीं रुका, उसने सुमित के घर वालों से 50 लाख की फिरौती मांगी। डरे सहमे सुमित के घर वालों ने अलग-अलग अमाउंट UPI से 7 हज़ार भेजे भी, शिवम ने प्रयागराज के सिविल लाइन्स में सिम बेचने वाले को UPI से 1 हज़ार का पेमेंट किया और 9 सौ रूपये नगद लिया। साथ ही एक नया सिम भी लिया। इसके बाद शिवम अपनी बुआ के घर प्रयागराज एयरपोर्ट के गौस पुर कटौला पहुंचा। उसने सुमित के मोबाइल को तोड़ कर दूसरे मोबइल से वाई फाई इस्तेमाल करके इंस्टाग्राम की नई आई डी बना कर मृतक के घर वालों से फिर से फिरौती मांगी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस केस में लगी सोरांव पुलिस और SOG की टीम ने UPI ट्रांजेक्शन के कलु पर काम किया और आरोपी शिवम को दबोचा लिया। पूछताछ में शिवम ने जुर्म कुबूल किया और वारदात कैसे की इसक़ो भी सिलसिले वार रूप से बताया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथौड़े और सिम भी बरामद कर लिया। इससे पहले मऊ जिले के कोपागंज क्षेत्र में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अवैध प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या कर दी थी।
ये भी पढ़ेंः बेटी हुई तो पत्नी को जहर देकर मार डाला! कानपुर में पति फरार, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप









