अल्जारी जोसेफ ने अब विंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा – मैं उनका प्रतिनिधित्व नहीं कर रहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वेस्टइंडीज की टीम अभी घर पर पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसके पहले मुकाबले को उन्होंने 90 रनों से अपने नाम किया था। वहीं इस सीरीज में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ वेस्टइंडीज के स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं जिन्होंने खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं बताया था। वहीं उनके इस फैसले को लेकर वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने सीरीज शुरू होने से पहले कहा था कि मिस्टर जोसेफ ने चयन से इनकार कर दिया है। यही असलियत है, उन्हें चुना गया था। मेरा मतलब है, वह अभी चोट से उबरकर आ रहे हैं और उसके बाद के उन्होंने चयन से इनकार कर दिया। अब सैमी के इस बयान का अल्जारी जोसेफ ने जवाब दिया है जिसमें उन्होंने साफ किया वह सैमी का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं।

मेरा शरीर एक और टेस्ट सीरीज के लिए तैयार नहीं था

अल्जारी जोसेफ ने एंटीगा ऑब्जर्वर के जोजो स्पोर्ट्स शो पर पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मेरा शरीर एक और टेस्ट सीरीज के लिए तैयार नहीं था। वहीं उन्होंने डैरेन सैमी के बयान पर जवाब दिया कि मेरी और हेड कोच की बातचीत हुई थी। मैंने क्रिकेट वेस्टइंडीज से भी बात की थी और अगर आप बोर्ड का बयान देखें तो उसमें मेरे ना खेलने के पीछे निजी कारणों का जिक्र किया गया था। डैरेन सैमी लंबे समय से इस खेल से जुड़े हैं, उन्हें अच्छी तरह पता है कि उस बयान का क्या असर होगा इसलिए सच कहूं तो उनके बयान के बारे में मुझे उनसे कुछ नहीं कहना है। मैं एक प्रोफेशनल हूं, इसलिए मैं अपना काम करूंगा। मैं वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं ना कि डेरेन सैमी का इसलिए मेरे लिए रिश्तों के मामले में इससे कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

मैं पूरे एक साल तक बाहर रहा हूं

अपनी फिटनेस को लेकर अल्जारी जोसेफ ने कहा कि मैं स्ट्रैस फ्रैक्चर की वजह से लगभग पूरे एक साल तक बाहर रहा हूं और उसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सका। मैंने 2 टेस्ट मैच खेलने के साथ 5 वनडे भी लगातार खेले हैं और इसके बाद मेरा शरीर एक और टेस्ट सीरीज तुरंत खेलने के लिए तैयार नहीं था। इसलिए बिना कोई कारण जाने डैरेन सैमी का यह बयान अपने आप में विवादित है। बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम को अब पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 अगस्त को पोर्ट ऑफ स्पेन के स्टेडियम में खेलना है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले लगा बड़ा झटका, शान मसूद हुए बाहर

इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, एशियन लीजेंड्स लीग में संडे को होगा आमना- सामना

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें