Marriage Advice Online : शादी होते ही एक लड़की की पूरी दुनिया बदल जाती है. नया घर, नए लोग और ढेरों नई जिम्मेदारियां एक नए सफर की शुरुआत जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही उलझनों से भरी भी होती है. इस नए माहौल में खुद को ढालते वक्त लड़कियों के मन में कई ऐसे सवाल आते हैं, जिन्हें वे झिझक के कारण न तो अपने पति से पूछ पाती हैं और न ही सास-ससुर से. ऐसे में उनकी इस उलझन को दूर करने के लिए सामने आता है उनका सबसे पक्का दोस्त यानी ‘गूगल’. जी हां, नई शादीशुदा दुल्हनें अपनी लाइफ की हर छोटी-बड़ी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन खोजने के लिए गूगल बाबा की शरण में जाती हैं. आइए आपको बताते हैं वो बातें जिन्हें शादी के बाद महिलाएं इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च करती हैं:
1. पति को कैसे रखें खुश और उनका दिल कैसे जीतें?
शादी के बाद हर लड़की की यही चाहत होती है कि उसका और उसके पति का रिश्ता सबसे मजबूत हो. इसलिए लड़कियां गूगल पर अक्सर सर्च करती हैं कि अपने पति की पसंद-नापसंद को कैसे समझें, उनके दिल में अपनी खास जगह कैसे बनाएं और रिश्ते में प्यार और रोमांस को कैसे बनाए रखें.
2. पति से अपनी बात मनवाने के आसान तरीके
रिश्ते में थोड़ा-बहुत हक जताना तो हर पत्नी को पसंद होता है. इसलिए महिलाएं इंटरनेट पर ऐसी स्मार्ट ट्रिक्स और तरीके ढूंढती हैं, जिससे वे बिना किसी लड़ाई-झगड़े या बहस के अपने पति को अपनी बातों से सहमत कर सकें.
3. ससुराल वालों का दिल कैसे जीतें और वहां कैसे एडजस्ट करें?
नए परिवार के तौर-तरीकों को समझना और सास, ननद या बाकी सदस्यों के साथ तालमेल बिठाना शुरुआती दिनों में थोड़ा मुश्किल लगता है. महिलाएं गूगल से पूछती हैं कि ससुराल में सबकी चहेती कैसे बनें और किसी भी तरह की गलतफहमी या नोक-झोंक से खुद को कैसे दूर रखें.
4. अचानक बढ़ी जिम्मेदारियों को कैसे संभालें?
शादी से पहले की लाइफ अक्सर बेफिक्री से भरी होती है, लेकिन शादी के बाद अचानक से घर-गृहस्थी और रोज के कामकाज का दबाव बढ़ जाता है. कई बार लड़कियां इसमें थकावट महसूस करने लगती हैं, इसलिए वे होम-मैनेजमेंट और टाइम बचाने के आसान शॉर्टकट्स ऑनलाइन तलाशती हैं.
5. करियर और घर-परिवार के बीच बैलेंस कैसे बनाएं?
आज के समय में वर्किंग विमेंस के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है. उन्हें हमेशा यह डर सताता है कि कहीं शादी की वजह से उनका करियर पीछे न छूट जाए. वे गूगल पर सर्च करती हैं कि ऑफिस के काम और ससुराल की उम्मीदों के बीच एक परफेक्ट बैलेंस कैसे बनाया जाए.
6. फैमिली प्लानिंग और प्रेग्नेंसी का सही समय क्या है?
शादी के कुछ समय बाद ही जब परिवार वाले बच्चे के लिए पूछने लगते हैं, तो लड़कियां सही जानकारी के लिए गूगल का सहारा लेती हैं. वे प्रेग्नेंसी से जुड़े नियम, मां बनने की सही उम्र और कंसीव करने से जुड़ी जरूरी सावधानियों के बारे में इंटरनेट पर पढ़कर खुद को तैयार करती हैं.
काम की बात: गूगल से टिप्स लेना तो ठीक है, लेकिन हर इंसान और हर परिवार अलग होता है. इसलिए किसी भी उलझन या चुनौती का सबसे सही और पक्का समाधान इंटरनेट के बजाय अपने पार्टनर से खुलकर बात करने (Healthy Communication) से ही निकलता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)









