पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को 17,900 करोड़ के प्रोजेक्ट की दी सौगात, भोगपुरम में एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्थित भोगपुरम में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आंध्र प्रदेश आज तेजी से विकास कर रहा है।

पीएम मोदी ने विजयनगरम स्थित भोगपुरम एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अल्लूरी सीताराम राजू जी ने जिस धरती पर आदिवासी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, आज उसी धरती पर आंध्र प्रदेश के एक नए  एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है। यह एयरपोर्ट आंध्र प्रदेश और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रनवे है। ये आंध्र प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य का ल़ॉन्चपैड है।

 

 





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें