पीजी (पेइंग गेस्ट) से अपना फ्लैट लेने का सपना कई युवाओं का होता है। आजादी, अपना खाना और खर्च बचाने का ख्याल मन में आता है। लेकिन दिल्ली की स्वाति सिंह के साथ उल्टा ही हुआ। उन्होंने खर्च कम करने के इरादे से पीजी छोड़कर फ्लैट में शिफ्ट किया, लेकिन अब उनका हाल बेहाल है। उनका मजेदार और सच्चा रिएक्शन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्वाति सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे पीजी छोड़कर फ्लैट में रहने के उनके फैसले ने उनकी दिनचर्या को पूरी तरह से उलट-पुलट कर दिया। उन्हें उम्मीद थी कि इस बदलाव से उन्हें पैसे बचाने, नियमित रूप से खाना बनाने और अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने में मदद मिलेगी। लेकिन इसके बजाय, उन्हें अनियमित नींद और खान-पान की आदतों से जूझना पड़ा।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @oyeee__swatii नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो क्लिप पर लिखे टेक्स्ट में कहा गया था, “मैं पीजी अपार्टमेंट से फ्लैट में शिफ्ट हो गई।” महिला ने कहा कि, ‘मैंने सोचा था कि पीजी से फ्लैट में शिफ्ट होने से मेरे खर्चे कम हो जाएंगे। मैं अपनी सेहत का बेहतर ख्याल रख पाऊंगी, हर दिन खाना बना पाऊंगी और एक नियमित दिनचर्या का पालन कर पाऊंगी। इसके बजाय, मैं सुबह 4 बजे सोती हूं और सुबह 6 बजे उठती हूँ। मैं पैसे नहीं बचा पा रही हूं, और मेरा खान-पान का शेड्यूल पूरी तरह से बिगड़ गया है।’ स्वाति ने आगे बताया कि फ्लैट में जाने के बाद एक बुनियादी दैनिक दिनचर्या को बनाए रखना भी कितना मुश्किल हो गया था। वे बोलीं कि, ‘मैं रात में नाश्ता कर रही हूं और रात का खाना बिल्कुल छोड़ रही हूं। इस समय मुझे पता ही नहीं चल रहा कि दिन कब शुरू होता है और रात कब खत्म होती है।’ इस मजेदार रिएक्शन ने सोशल मीडिया यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो एक दिन पहले शेयर किया गया था और इसे अब तक तीन मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। कई दर्शकों ने कहा कि सिंह का अनुभव स्वतंत्र आवास में स्थानांतरित होने के बाद उनके अपने जीवन से काफी मिलता-जुलता है। एक यूजर ने लिखा कि, ‘मेरे साथ भी यही हो रहा है।’
दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘लगता है सब कुछ ठीक होने से पहले मुझे अपना घर खरीदना पड़ेगा।’
तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘मैं भी रात में नाश्ता कर रही हूं। यह बिल्कुल सही है।’
चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘हां, मैं आपसे सहमत हूं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें –









