Commonwealth Games 2026 में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, बॉक्सिंग रिंग में इंडियन बॉक्सर्स का दिखा कमाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 1 जुलाई का दिन भारतीय बॉक्सर्स के लिए काफी ऐतिहासिक रहा। भारतीय बॉक्सर्स ने बॉक्सिंग में कुल 7 मेडल अपने नाम किया। भारत के लिए आज प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया, सोमन राणा, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पांघल ने गोल्ड मेडल जीता है। इनमें से सोमन राणा ने भारत के लिए गोल्ड मेडल पैरा एथलेटिक्स में जीता है। बाकी सभी ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

प्रवीण चित्रवेल सहित इन खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर मेडल

सिल्वर मेडल की बात करें तो 1 जुलाई को प्रवीण चित्रवेल ने पुरुषों के ट्रिपल जंप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। उसके बाद जादूमणि सिंह ने बॉक्सिंग में पुरुषों के 55 किग्रा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। शुभम जुयाल ने पैरा एथलेटिक्स में शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीता। वहीं लवलीना ने बॉक्सिंग में 75 किग्रा में सिल्वर मेडल जीत लिया है। बॉक्सिंग के आखिरी फाइनल में नरेंदर बेरवाल को सिल्वर मेडल मिला। वहीं उन्नति शर्मा ने जूडो में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

अंकुश पांघल ने जीता गोल्ड मेडल

भारत के लिए बॉक्सिंग में दिन का आखिरी गोल्ड मेडल अंकुश पांघल ने जीता। अंकुश ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 80 किग्रा के फाइनल में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को खंडित फैसले में 4-1 से हराया। यह भारत के लिए बॉक्सिंग में सातवां गोल्ड मेडल है। अंकुश से पहले सचिन ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में नामीबिया के ट्राईगेन मॉर्निंग नदेवेलो को खंडित फैसले में 3-2 से हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। लवलीना का फाइनल में सामना ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सुई ग्रीनट्री से हुआ। एम्मा ने खंडित फैसले में लवलीना को 4-1 से हराया। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा। वहीं उनसे पहले अरुंधति ने महिला 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की चेंटेले रीड को एकतरफा अंदाज में सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

13 गोल्ड मेडल जीत चुका है भारत

बॉक्सिंग की शुरुआत प्रीति पवार ने महिला 54 किग्रा में गोल्ड मेडल जीता था। उसके बाद जैस्मिन लंबोरिया ने मुक्केबाजी की महिला 57 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को आज के दिन का दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं दिन के अंत में भी भारतीय बॉक्सर्स ने कमाल करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। भारत इस कॉमनवेल्थ में अब तक 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल सहित 38 मेडल जीत चुका है। भारत अंकतालिका में चौथे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें

क्रिकेटर बनने का था सपना, अब कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास

अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, जुडो में गोल्ड मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें