खुद बारात लेकर पति के लिए ‘सौतन’ ब्याह लाई पहली पत्नी! क्या आपसी समझ से चलेंगे ऐसे रिश्ते?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Thai wife welcomes second wife: जहां अमूमन पति की दूसरी शादी या ‘सौतन’ का नाम सुनते ही हंसते-खेलते घर में तूफान आ जाता है, वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसी अनोखी शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसे देखकर हर कोई दंग है. इस शादी की सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि पति की दूसरी शादी का विरोध करने के बजाय, उसकी पहली पत्नी खुद बैंड-बाजे और बारात के साथ अपने पति के लिए दूसरी दुल्हन लेने पहुंची. इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली यह अनोखी शादी उत्तर-पूर्वी थाईलैंड (Northeastern Thailand) में हुई है, जिसने रिश्तों की पारंपरिक परिभाषा को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है. आइए जानते हैं क्या है इस अनोखी शादी की पूरी इनसाइड स्टोरी.

सड़कों पर उतरा सुपरबाइक्स का काफिला
यह पूरा मामला थाईलैंड के चइयाफुम (Chaiyaphum) प्रांत के बान नोंग फाई (Ban Nong Phai) गांव का है, जहां 15 मई 2026 को इस अनोखी शादी का गवाह पूरा गांव बना. इस शादी को गुपचुप रखने के बजाय बेहद धूमधाम से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया. शादी के जश्न का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बारात की परेड में 10 से अधिक आलीशान गाड़ियां और भारी-भरकम ‘बिग बाइक्स’ (Superbikes) का एक बहुत बड़ा काफिला शामिल था. इस भव्य नजारे को देखने के लिए स्थानीय निवासियों, दोस्तों और रिश्तेदारों का हुजूम उमड़ पड़ा.(All Image Credit:khaosodenglish.com)

पहली पत्नी बनी बारात की ‘अगुआ’, खुद दिया लाखों का दहेज
थाई संस्कृति में पहली पत्नी को सम्मान से “मिया फी” (Mia Phi) यानी ‘सीनियर वाइफ’ या ‘बड़ी पत्नी’ कहा जाता है. इस शादी में पहली पत्नी, जिनका नाम युपिन तादथाई (Yupin Tadthai) है, ने खुद आगे बढ़कर शादी की कमान संभाली. युपिन ने न केवल बारात का नेतृत्व किया, बल्कि थाई परंपरा के अनुसार दुल्हन का हाथ मांगने के लिए ‘खान माक’ (Khan Maak – पारंपरिक दहेज जुलूस) की रस्म भी खुद निभाई. वह अपने साथ दहेज के रूप में 3 लाख बाट (थाई करेंसी) कैश और 5 बाट वजन का सोना (Gold) लेकर पहुंची थीं.

20 साल पुरानी शादी और ‘म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग’
युपिन जिस नई दुल्हन को ब्याह कर अपने घर लाई हैं, उनका नाम ओरुमा जानफेंग (Oruma Janpheng) है, जिन्हें अब परिवार में “मिया नोंग” (Mia Nong) यानी ‘जूनियर वाइफ’ का दर्जा मिला है. दोनों महिलाओं के पति का नाम वित्सनु प्रैंगचइयाफुम (Witsanu Prangchaiyaphum) है.(All Image Credit:khaosodenglish.com)

परिवार के मुताबिक, वित्सनु और उनकी पहली पत्नी युपिन की शादी को 20 साल से ज्यादा का समय हो चुका है और दोनों का एक बच्चा भी है. इस शादी को लेकर परिवार का कहना है कि यह कोई जबरदस्ती या मजबूरी में लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि पूरे परिवार ने आपसी समझ और आपसी सहमति (Mutual Understanding) के बाद ही इस दूसरी शादी का रास्ता चुना. ठीक सुबह 09:09 बजे के शुभ मुहूर्त पर दोनों की शादी संपन्न हुई.

क्या है मिया फी और मिया नोंग की परंपरा?
थाईलैंड की संस्कृति और समाज में ‘मिया फी’ (Mia Phi) और ‘मिया नोंग’ (Mia Nong) की परंपरा सदियों पुरानी है. भले ही कानूनन वहां बहुविवाह (Polygamy) पर प्रतिबंध है, लेकिन सामाजिक और पारंपरिक रूप से यह व्यवस्था आज भी देखने को मिल जाती है.

मिया फी (Mia Phi) या मिया लुआंग का अर्थ है “सीनियर वाइफ” या मुख्य पत्नी. परिवार और समाज में पहला और सबसे ऊंचा स्थान इसी पहली पत्नी का होता है. घर के वित्तीय फैसलों से लेकर पारिवारिक निर्णयों में इसकी अनुमति सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है.
मिया नोंग (Mia Nong) या मिया नोई का अर्थ है “जूनियर वाइफ” या छोटी पत्नी. यह वह दूसरी महिला होती है जो पुरुष के जीवन में बाद में शामिल होती है. परंपरा के अनुसार, इन्हें ‘मिया फी’ के अधीन रहना होता है और घर के पदानुक्रम (Hierarchy) का सम्मान करना पड़ता है.
इस परंपरा की सबसे खास बात यह है कि यदि दोनों पत्नियों के बीच आपसी समझ हो, तो वे एक ही छत के नीचे बिना किसी विवाद (Drama-free) के रहती हैं. थाई समाज के एक बड़े हिस्से में इसे पुरुषों के स्टेटस और परिवार को बड़ा करने की एक स्वीकृत सामाजिक व्यवस्था के रूप में देखा जाता रहा है.

क्या सफल होते हैं ऐसे रिश्ते?
थाईलैंड की इस ‘ड्रामा-फ्री’ शादी की तस्वीरें जैसे ही इंटरनेट पर आईं, यह खबर तुरंत वायरल हो गई. इस अनोखे तालमेल को देखकर जहां कुछ लोग हैरान हैं, वहीं कुछ लोग पहली पत्नी के इस खुलेपन और मैच्योरिटी की तारीफ कर रहे हैं. लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है क्या वाकई आधुनिक दौर में आपसी समझ के भरोसे ऐसे ‘त्रिकोणीय’ रिश्ते लंबे समय तक शांति से चल सकते हैं?



Source link

Leave a Comment

और पढ़ें