इंस्टा पर कृष बनकर युवती से किया प्यार, दिल्ली में मस्जिद में निकाह की जिद पर खुली जुम्मन अंसारी की पोल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंस्टाग्राम के जरिए पहचान छिपाकर धोखाधड़ी और जबरन धर्मांतरण के प्रयास का एक गंभीर मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर खुद को क्रिश जैन बताने वाला आरोपी वास्तव में लखनऊ निवासी जुम्मन अंसारी निकला। आरोपी युवती को नशे के लड्डू खिलाकर दिल्ली ले गया, जहां मस्जिद में निकाह का दबाव बनाने पर लड़की को पता चला कि लड़के का नाम कृष जैन नहीं बल्कि जुम्मन अंसारी है इसके बाद भोपाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

ट्रूकॉलर पर नाम आता था रॉकी शर्मा

निशातपुरा पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती की पहचान इंस्टाग्राम पर आरोपी से हुई थी। आरोपी ने हिंदू नाम क्रश जैन बताया था। वहीं, ट्रूकॉलर पर उसका नाम रॉकी शर्मा आता था। इसे ही बताकर युवती को अपने जाल में फंसाया। 

युवती को खिलाया नशीला लड्डू

लड़की के पिता ने इंडिया टीवी को बताया कि 23 जुलाई को आरोपी ने युवती को करोंद चौराहे बुलाया और फिर बहाने से भोपाल रेलवे स्टेशन ले जाकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा लिया। तभी युवती को नशीला लड्डू  प्रसाद बात कर खिलाया और दिल्ली ले गया। दिल्ली जाते ही आरोपी ने युवती से कहा मस्जिद चलना है वहां शादी करना है। 

धर्म परिवर्तन से लड़की ने किया इन्कार

लड़की ने बताया कि वह हिंदू धर्म की है और धर्म परिवर्तन नहीं करेगी। तब लड़की को मालूम चला कि लड़के का नाम कृष जैन नहीं जुम्मन अंसारी है। इसके बाद स्टेशन पर ही दोनों के बीच विवाद और हंगामा शुरू हो गया।

जीआरपी पुलिस ने लड़के को लिया हिरासत में

लड़की के पिता ने बताया की लड़की के गायब होते ही नभोपाल के निशातपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग से संपर्क साधा गया। इसके बाद जीआरपी थानों को अलर्ट मैसेज और तस्वीरें भेजी गईं। दिल्ली पुलिस ने जीआरपी अलर्ट के आधार पर स्टेशन पर हंगामा कर रहे दोनों को हिरासत में लिया और भोपाल पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही निशातपुरा पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और युवती को सुरक्षित भोपाल वापस लाई। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जुम्मन अंसारी के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदू संगठन में आक्रोश

भोपाल में हुई लव जिहाद की घटना से हिंदू संगठन आक्रोशित हो गया है। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि शहर काजी शाही इमाम फतवा जारी करें, जो लव जिहाद करेगा। उसे मुस्लिम समाज से निष्कासित किया जाएगा। एमपी में लव जिहाद का कानून बनने के बाद भी मुस्लिम समाज मानने को तैयार नहीं है। लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं।

चंद्रशेखर ने कहा कि रॉकी शर्मा और कृष जैन बनकर हिंदू से दोस्ती की कभी रमेश ने जावेद बनाकर मुस्लिम लड़की के साथ गलत नहीं किया। हिंदू लड़कियां सतर्क रहें। अब हिंदू लड़कियां सिर्फ हिंदुओं से दोस्ती करें। हिंदुओं को ही घर के अंदर लाएं।

ये भी पढ़ें: 

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! शादी के 4 साल बाद पति बना जान का दुश्मन, गला रेतकर नदी में फेंका, राहगीरों ने बचाई जान





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें