ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज आखिरी दिन है और भारत की नजरें 7 और मेडल जीतने पर हैं। भारत कुल 39 मेडल (13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज) जीतकर मेडल तालिका में चौथे स्थान पर है। जूडो के मैदान पर इशरूप नारंग और यश घांघस गोल्ड मेडल जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। अवतार सिंह साइप्रस के खिलाड़ी से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। भारत जूडो में अब तक 4 मेडल (2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) जीत चुका है। दूसरी ओर ट्रैक साइक्लिंग में दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों, रोनाल्डो सिंह लैतोंजम और लिशा दास भारत को इस खेल का पहला मेडल दिलाने के लिए उतरेंगे।









