पाकिस्तान से धमाके की बड़ी खबर आई है। दरअसल, नॉर्थ-वेस्ट पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज (रविवार को) एक शांति रैली के दौरान हुए ब्लास्ट में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
स्वात में शांति रैली के दौरान धमाका
खैबर पख्तूनख्वा के अफसरों के मुताबिक, यह धमाका स्वात जिले के कबाल कस्बे में स्वात शांति रैली में हुआ। स्वात पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कम से कम 7 लोगों की जान चली गई है जबकि 18 लोग गंभीर तौर पर घायल हैं।
(इनपुट- भाषा)
ये खबर अभी अपडेट हो रही है।









