Last Updated:
Mother’s Day 2026 Wishes: आज दुनिया भर में मातृत्व दिवस यानी मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाते हैं. इस वर्ष ये स्पेशल दिन आज 10 मई (सेकेंड संडे) को पड़ा है. ये दिन सभी मांओं को समर्पित होता है. मदर्स डे मां के त्याग, बलिदान, प्रेम और योगदान के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है. मदर्स डे हर किसी को अपनी मां और मां की मातृत्व की भूमिका को स्पेशल रूप से याद करने, उनके प्रति अपना प्रेम जताने का मौका देता है. आज सभी बच्चे अपनी मां को ये खास चुनिंदा संदेश भेजकर उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
एक मां अपने बच्चे की देखभाल उसके इस दुनिया में कदम रखने से लेकर उसके बड़े हो जाने तक करती रहती है. पूरी फैमिली की देखभाल करना, बच्चों को पढ़ाना-लिखाना, फिजिकिल और इमोशनल सपोर्ट में हर तरह की छोटी से लेकर बड़ी भूमिका निभाती है. पूरे घर को एक साथ प्यार से जोड़कर रखती है. ऐसे में सभी बच्चों का भी ये फर्ज बनता है कि आज का दिन अपनी मां के लिए कुछ ऐसा करें जिससे वे खुश हो जाए. इस दिन को खास बनाने के लिए अपनी मां को गिफ्ट दें, घुमाने ले जाएं, शॉपिंग कराएं, उनके लिए खुद से खाना बनाएं. आप मां से दूर रहते हैं तो उन्हें वीडियो कॉल करें, उनसे फोन पर बात करें. संडे है, ऐसे में संभव है तो मां के पास झट से पहुंचकर उन्हें सरप्राइज दे डालें.
मदर्स डे शुभकामना संदेश- मां सिर्फ एक शब्द नहीं, पूरी दुनिया का सबसे प्यारा एहसास है. आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा यूं ही बना रहे. हैप्पी मदर्स डे मां!
जिसके बिना घर अधूरा लगता है, वो होती है मां. मेरी हर खुशी, हर सफलता के पीछे आपकी ही दुआओं का असर और मेहनत है मेरी मां. मां दुनिया की सबसे खास इंसान होती है. आपका प्यार मेरी सबसे बड़ी ताकत है. Happy Mother’s Day
Add News18 as
Preferred Source on Google
भगवान का सबसे खूबसूरत तोहफा ‘मां’ होती है. मां की ममता और प्यार का कोई मोल नहीं होता. आप मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं. आप हमेशा खुश और स्वस्थ रहें. Mother’s Day की हार्दिक शुभकामनाएं!
मां के कदमों में ही मुझे नजर आए जन्नत, मां के पास रहूं तो सुकून का अहसास हो जाए. जब भी पास होती है मेरी मां तो मुझे लगता है हर चीज पास है. जब मां न हो पास तो लगता है, इस दुनिया में कुछ भी खास नहीं. मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं!
किसी ने मुझसे पूछा कि बता मेरे दोस्त कहां है स्वर्ग? हमने भी मुस्कुराते हुए बोल दिया, जिस घर में मां रहती है, वही जगह है स्वर्ग. मदर्स डे 2026 की ढेरों शुभकामनाएं!
मां तेरे ही आंचल में गुजरा बचपन, तुझसे ही तो जुड़ी है हर खूबसूरत याद. तू ईश्वर का दिया एक अनमोल तोहफा है. अगर तू नहीं तो मैं हूं ही क्या. आप सभी को मदर्स डे की ढेरों बधाई!
मां की बस एक ही दुआ आपका जीवन बना देगी. खुद रोएगी मां छिपकर, लेकिन तुम्हें कभी न रोने देगी. भूलकर भी अपनी मां को ना रुलाना, तुम्हारी एक छोटी सी गलती भी तुम्हारी पूरी दुनिया हिला देगी. मदर्स डे की ढेरों बधाई!
मां, जब भी जिंदगी में हारा, आपने ही हिम्मत देकर फिर खड़ा किया. आपका प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. आपके बिना सब अधूरा लगता है. मदर्स डे की आपको ढेरों बधाई!
मां का प्यार वह दौलत है, जो हर दर्द में सुकून देती है. दुनिया बदल सकती है, लेकिन मां का प्यार कभी नहीं बदलता. मेरी हर छोटी खुशी के पीछे आपकी बड़ी कुर्बानी छिपी है मां. आज जो भी हूं, सिर्फ आपकी वजह से हूं. मदर्स डे 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!








