डेट नाइट नहीं, अब मनी डेट; कपल्स के लिए नया रिलेशनशिप ट्रेंड, बदल सकता है आपका रिश्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Last Updated:

What Is Money Date: पैसा अक्सर रिश्तों में तनाव की वजह बनता है, खासकर जब बजट कम हो या खर्च ज्यादा हों. लेकिन अगर आप इसे हल्के और फ्रेंडली तरीके से बात करें, तो तनाव कम हो जाता है और समझ भी बढ़ती है. ऐसे में मनी डेट का ट्रेंड एक बेहतर माहौल में पैसे संबंधित बात करने का मौका देता है.

ख़बरें फटाफट

डेट नाइट नहीं, अब मनी डेट; कपल्स के लिए नया रिलेशनशिप ट्रेंडZoom

Money Date In Relationship: जब हम डेट नाइट के बारे में बात करते हैं तो आमतौर पर दिमाग में कैंडल लाइट डिनर और रोमांस आता है. न कि पैसे या फाइनेंस की बातें. लेकिन एक रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्यार के साथ-साथ पैसों पर खुलकर बात करना भी बहुत जरूरी है. लेकिन आजकल एक नया डेट ट्रेंड शुरू हुआ है, इसे “मनी डेट” कहा जाता है.

बहुत से कपल्स पैसे की बात करने से बचते हैं. या तो वे इस पर झगड़ लेते हैं या फिर सही तरीके से शांत होकर बात नहीं कर पाते. ऐसे में “मनी डेट” एक बहुत अच्छा तरीका है, जहां आप रिलैक्स माहौल में अपने पैसों की बात कर सकते हैं और रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं.

मनी डेट क्यों जरूरी है?

बिना झगड़े के बातचीत- जब पैसे को लेकर लड़ाई हो जाए, तो उसी समय बहस करने के बजाय उसे रोक देना बेहतर है. बाद में शांत माहौल में मनी डेट पर बैठकर बात करें. इससे आप गुस्से में नहीं बल्कि समझदारी से फैसला लेते हैं.

एक-दूसरे की सोच समझना- हर इंसान का पैसों को लेकर अलग अनुभव होता है. किसी ने बचत करना घर से सीखा होता है, तो किसी ने खर्च करना. मनी डेट से आप समझ पाते हैं कि आपका पार्टनर क्यों ऐसा सोचता है.

फाइनेंस की सही जानकारी- कई बार कपल्स में सिर्फ एक ही व्यक्ति पैसे संभालता है. मनी डेट से दोनों को पता चलता है कि घर की फाइनेंस स्थिति क्या है और आगे क्या प्लान करना है.

मनी डेट कैसे प्लान करें?
मनी डेट सिर्फ एक बार नहीं होनी चाहिए. इसे हर महीने एक तय समय पर रखें ताकि बातचीत लगातार चलती रहे. पूरे पैसों पर एक साथ बात करना मुश्किल होता है. इसलिए हर बार एक छोटा टॉपिक रखें जैसे—बजट प्लान, छुट्टियों का खर्च, या नई गाड़ी खरीदना. डेट से पहले सोच लें कि आप क्या बात करना चाहते हैं. इससे बातचीत आसान और साफ रहती है. मनी डेट को लंबा खींचने की जरूरत नहीं है. करीब एक घंटे में जरूरी बातें खत्म करें और फिर रिलैक्स करें. मनी डेट को बोरिंग मीटिंग की तरह नहीं, बल्कि एक असली डेट की तरह बनाएं. कॉफी, स्नैक्स या डिनर के साथ बातचीत करें. इससे माहौल हल्का रहता है और तनाव कम होता है. सबसे जरूरी बात यह है कि मनी डेट के समय आप थके, भूखे या गुस्से में न हों. अच्छे मूड में बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होते हैं और आप दोनों अपने फाइनेंस को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…

और पढ़ें



Source link

admin_97d7b6
Author: admin_97d7b6

Leave a Comment

और पढ़ें