सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, पूरी तरह जलकर खाक हुआ कोच; यात्रियों में हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 3 बजे एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) के इंजन और उससे जुड़े एक कोच में आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के बाद आनन-फानन में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। वहीं आग लगने की वजह से ट्रेन का कोच पूरी तरह से जल गया है।

घटना की जानकारी देते हुए असिस्टेंट फायर ऑफिसर निरंजन कुमार ने कहा, “हमें सूचना मिली कि रेलवे इंजन में आग लग गई है। सूचना मिलते ही हमने सहरसा फायर स्टेशन से एक फोम टेंडर और एक वॉटर टेंडर घटनास्थल पर भेजा और अभी स्थिति को संभालने का काम कर रहे हैं। आग अभी काबू में है। अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।” वहीं ट्रेन में सवार एक यात्री ने बताया, “सुबह 3:40 बजे ट्रेन में आग लग गई। इससे यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी यात्री पिछले दो घंटों से फंसे हुए हैं और उन्हें काफी असुविधा हो रही है।”

यह खबर अपडेट की जा रही है…





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें